दूसरे दिन भी समय पर नहीं बंटा पानी
रविवार को भी हाट रोड, राजेन्द्र नगर सहित गौशाला टंकी के कुछ इलाकों में समय पर पेयजल नहीं बांटा गया। दोपहर में वितरण की संभावना थी, लेकिन नलों में पानी नहीं आया। निगम के अधिकारियों की माने तो टंकी भरने में वक्त लगने के कारण पेयजल वितरण में देरी हो रही है। सोमवार से शेष इलाकों में शेड्यूल अनुसार ही वितरण होगा।
नलों से आने लगा मटमैला पानी
बारिश के जल जमाव के कारण निगम की पाइप लाइन वाले इलाकों में मटमैला पानी आने की शिकायत भी बढ़ रही है। कई इलाकों में सप्लाई के शुरूआती 10 से 15 मिनट तक मटमैला पानी आ रहा है। जल प्रदाय विभाग की माने तो निगम की पाइप लाइन से घरेलू लाइन लेने के दौरान ध्यान नहीं रखा जा रहा है। कई स्थानों पर लोगों की निजी लाइन गड्ढों और गंदे पानी वाले इलाकों में है, इससे नल में मटमैला पानी आ जाता है।