रावटी थाना पुलिस के अनुसार घटना रविवार-सोमवार की दरमियानी रात की है। इसकी शिकायत थाने पर सोमवार दोपहर में दर्ज कराई गई। शिकायत आरपीएफ के बामनिया चौकी प्रभारी एएसआई उदय प्रतापसिंह ने की। इसमें बताया कि घटना 27 मई की रात 1.55 की। ट्रेन रात को रावटी व बिलड़ी क्षेत्र से होकर गुजर रही थी कि तभी उसके कोच नंबर बी-8 एक पत्थर आकर लगा, जिससे कांच फूटकर ट्रेन में सीट नंबर 41 पर मुंबई से निजामुद्दीन के लिए सवार महिला यात्री कलपति साल्वे 50 को लगा, जिससे उसके हाथ में चोट आई थी।