27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Ratlam / हादसे में कार चकनाचूर, एयरबैग खुले लेकिन ड्राइवर गायब! रतलाम से विचित्र मामले का वीडियो वायरल

हादसे में कार चकनाचूर, एयरबैग खुले लेकिन ड्राइवर गायब! रतलाम से विचित्र मामले का वीडियो वायरल

Ratlam car accident: मध्य प्रदेश के रतलाम में हाईवे पर भीषण सड़क हादसे के बाद चकनाचूर कार मिली। सभी एयरबैग खुल चुके थे, लेकिन कार में सवार लोग गायब थे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Akash Dewani

•

Updated: 27 Nov 2026, 1:05 PM IST

ratlam car accident driver missing airbags opened highway

Ratlam car accident: रतलाम से विचित्र मामले का वीडियो वायरल (फोटो सोर्स- Patrika)

Ratlam car accident: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले से एक विचित्र मामला सामने आ रहा है। जिले के नामली थाना क्षेत्र में धोसवास-नामली के बीच हाईवे पर शुक्रवार सुबह एक अर्टिगा कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पटेल एंपायर के पास हुए इस हादसे में अर्टिगा कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के सभी एयरबैग खुल गए। हादसे के बाद एक चौंकाने वाला दृश्य देखने को मिला। घटनास्थल पर कार तो मिली, लेकिन उसमें सवार कोई भी व्यक्ति आसपास नजर नहीं आया। इससे दुर्घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

कितने लोग सवार थे, स्थिति स्पष्ट नहीं

मिली जानकारी के अनुसार, प्राथमिक जांच में सामने आया है कि कार में कितने लोग सवार थे यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। अभी यह जानकारी साफ़ नहीं हो पाई है कि हादसा कैसे हुआ और वे किस दिशा में जा रहे थे। सूचना मिलने पर यातायात पुलिस ने कार के पंजीयन नंबर के आधार पर उसके मालिक की जानकारी जुटाई।

यहां देखें वीडियो

वाहन मालिक को पुलिस कर रही कॉल, किसी ने नहीं उठाया

यातायात थाना प्रभारी हेमंत पाटीदार के अनुसार, वाहन का पंजीयन इंदौर के कालीबिलोद निवासी गोविंद गुर्जर के नाम पर दर्ज पाया गया है। पुलिस के अनुसार, वाहन मालिक के मोबाइल नंबर पर पुलिस ने कई बार कॉल किया लेकिन किसी ने भी अबतक फोन रिसीव नहीं किया है। हालांकि, पंजीकृत वाहन मालिक ही हादसे के समय कार चला रहा था या उसमें कोई अन्य व्यक्ति सवार था, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस अब वाहन मालिक और हादसे से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटाकर दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

खबर अपडेट की जा रही है। ….