
पहले मंडी अध्यक्ष का डीजल बंद कर लॉगबुक जब्त की, अब मंडी बोर्ड ने भेजा नोटिस
रतलाम। कृषि उपज मंडी के शासकीय वाहन का अध्यक्ष द्वारा सचिव के द्वारा मांगने पर ना देने का मामला तुल पकड़ता जा रहा है। शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने और वाहन नहीं देने के माले में पहले मंडी बोर्ड के निर्देशानुसार अध्यक्ष द्वारा चलाए जा रहे शासकीय वाहन का डीजल बंद फिर लॉगबुक जब्त कर उज्जैन जांच के लिए पहुंचाई। अब एमडी मंडी बोर्ड भोपाल ने अध्यक्ष को नोटिस देकर ३१ अगस्त तक जवाब मांगा है।
वाहन को निजी स्थान पर रखना
कृषि उपज मंडी रतलाम में सचिव के नाम का शासकीय वाहन अध्यक्ष द्वारा उपयोग किए जाने और शासकीय कार्य के दौरान उपलब्ध नहीं कराने का मामला गर्माता जा रहा है। एमडी मंडी बोर्ड भोपाल ने संयुक्त संचालक उज्जैन के द्वारा रतलाम मंडी अध्यक्ष को नोटिस भेंजकर ३१ अगस्त तक जवाब मांगा है कि समाचार पत्रों में भ्रामक वक्तव्य दिए जाने, मंडी के शासकीय कार्य के लिए वाहन मांगे जाने के बावजूद उपलब्ध नहीं कराया गया, वाहन को निजी स्थान पर रखकर, स्वयं निजी वाहन चालक से शासकीय वाहन चलवाया जाना आदि के संबंध में नोटिस देकर जवाब मांगा है।
शासकीय वाहन चला रही निजी ड्रायवर
उल्लेखनीय है कि मंडी सचिव एमएल बारसे और अध्यक्ष प्रकाशचंद्र भगोरा के मध्य चल रही तनातनी कागज कार्रवाई पर उतर आई है। इसके पूर्व मंडी प्रशासन द्वारा वरिष्ठालय से आए निर्देश के बाद से ही डीजल का वहन बंद करवाया जाकर लॉगबुक भी जब्ती में लेकर उज्जैन जांच के लिए पहुंचा गई है। यहां तक का मंडी का शासकीय ड्रायवर मंडी में अन्य कार्य कर रहा है तो निजी वाहन चालक वाहन शासकीय वाहन चला रहा है।
नोटिस भेजा है, जवाब मांगा है
मंडी अध्यक्ष रतलाम को एमडी मंडी बोर्ड भोपाल के माध्यम से नोटिस जारी हुआ है। मंडी का वाहन उपयोग करना, डीजल के साथ ही शासकीय कार्य के लिए वाहन उपलब्ध नहीं कराने आदि विषयों के संबंध में नोटिस की समय सीमा के अंदर जवाब मांगा है। जवाब आएगा उसके बाद आगामी कार्यवाही होगी।
प्रवीण वर्मा, मंडी बोर्ड संयुक्त संचालक उज्जैन
जवाब दे दिया है
मंडी बोर्ड से नोटिस आया था, जिसका जवाब दे दिया है। शासकीय वाहन है, किसी को मना नहीं करते ले जाने के लिए।
- प्रकाश भगोरा, मंडी अध्यक्ष, कृषि उपज मंडी रतलाम
Published on:
26 Aug 2018 01:43 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
