scriptशनिवार के दिन हो रहा शुक्र का राशि परिवर्तन, 12 राशियों पर इस तरह पडेग़ा प्रभाव, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत | shukra ka rashi parivartan aur rashi par asar | Patrika News
रतलाम

शनिवार के दिन हो रहा शुक्र का राशि परिवर्तन, 12 राशियों पर इस तरह पडेग़ा प्रभाव, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

Venus Change The Rashi – कर्क राशि से शुक्र 17 अगस्त को सिंह राशि में जाएंगे। इससे सभी 12 राशियों पर इसका असर पडेग़ा। इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, ज्योतिष में शुक्र को दैत्यगुरु कहा जाता है, लेकिन ये सुख देने वाला सबसे बड़ा ग्रह है।

रतलामAug 16, 2019 / 12:58 pm

Ashish Pathak

shukra ka rashi parivartan

venus change rhe rashi

रतलाम। Venus Change The Rashi – आगामी 17 अगस्त शनिवार को आकाशगंगा के सबसे अधिक चमकीले सितारे शुक्र का राशि परिवर्तन हो रहा है। ये परिवर्तन 9 सितंबर तक रहेगा। कर्क राशि से शुक्र 17 अगस्त को सिंह राशि में जाएंगे। इससे सभी 12 राशियों पर इसका असर पडेग़ा। शुक्र के राशि परिवर्तन से 5 राशि वालों की किस्मत चमक उठेगी। ज्योतिष में शुक्र को दैत्यगुरु कहा जाता है, लेकिन ये सुख देने वाला सबसे बड़ा ग्रह है। ये बात रतलाम के प्रसिद्ध ज्योतिषी अभिषेक जोशी ने कही। वे भक्तों को शुक्र के राशि परिवर्तन से होने वाले प्रभाव के बारे में बता रहे थे।
shukra ka rashi parivartan
शुभ नहीं रहता ये

आमतोर पर शुक्र का राशि परिवर्तन शुभ होता है, लेकिन सिंह व कन्या राशि में शुक्र का जाना शुभ नहीं माना जाता है। क्योकि शुक्र का सिंह राशि के स्वामी SURYA से शत्रुता रहती है। बता दे कि शुक्र हर व्यक्ति की कुंडली में मकान, वाहन, भोग विलास, सौंदर्य, संतान सुख, राजपद आदि देने वाला माना जाता है। ऐसे में इन्हीं विषयों पर शुक्र का प्रभाव देखने को 9 सिंतबर तक मिलेगा।
shukra ka rashi parivartan
शुक्र के राशि परिवर्तन से होगा ये

– 17 अगस्त को पूर्वाह्न से 9 सितम्बर तक सिंह राशि में रहेंगे शुक्र।

– साहित्य, संगीत, कला से जुडे़े लोगों के लिए बन रहा है राशि परिवर्तन से लाभकारी योग।
– वृश्चिक, मीन और कर्क राशि वालों के लिए इन दिनों सावधानी बरतने की जरूरत।
– मानसिक क्लेश, घरेलू कलह के हो सकते हैं शिकार।
– कर्क से सिंह राशि में प्रवेश कर रहा शुक्र, विभिन्न राशियों पर पडे़ेगा इससे प्रभाव।
– महिलाओं का महत्व बढेग़ा, अधिक अधिकार मिलेंगे, साज-श्रृंगार के सामानों के दाम बढे़ंगे।

shukra ka rashi parivartan
राशि परिवर्तन से पडेग़ार इस तरह असर

मेष राशि – मेष राशि वालों के लिए यह समय अनुकूल होगा। तरक्की के साधन उपलब्ध होंगे। कुछ रुके हुए काम सिद्ध हो सकते हैं।

वृष राशि – इस राशि के जातकों के लिए कर्म क्षेत्र से जुडे़े हुए कार्यों में सफलता का योग है। कर्म क्षेत्र में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं।
मिथुन राशि – इस राशि वालों को आय के क्षेत्र से जुडे़े हुए कार्यों में सफलता मिलेगी। पद, प्रतिष्ठा, सम्मान प्राप्त होने के संयोग उत्पन्न होंगे।

कर्क राशि – कर्क राशि के वालों के लिए यह समय प्रतिकूल हो सकता है। बहुत सावधान रहने की आवश्यकता है। घरेलू कलह, पारिवारिक विवाद और आर्थिक चिंता मानसिक क्लेश का कारक बन सकती है।
shukra ka rashi parivartan
समय अनुकूल होगा

सिंह राशि – इस राशि के जातकों के लिए यह समय सामान्य रहेगा। घनिष्ठ लोगों के प्रति अत्यधिक विश्वास दु:ख का कारण बन सकता है।

कन्या राशि – इस राशि के जातकों के लिए यह समय लाभदायक होगा। कुछ रुके हुए कार्य बनेंगे। आर्थिक पक्ष में सुधार होगा।
तुला राशि – इस राशि के लोगों के लिए यह समय अनुकूल होगा। पराक्रम, शौर्य और अपने परिश्रम के बल पर आगे बढऩे के अवसर प्राप्त होंगे।

वृश्चिक राशि – इस राशि के जातकों के लिए यह समय सावधानी की मांग कर रहा है। विशेष रूप से परिवार के सदस्यों के साथ व्यवहार में सतर्क रहने की जरूरत है। स्वास्थ्य की अनदेखी न करें।
shukra ka rashi parivartan
व्यवहार में सावधान रहें

धनु राशि – इस राशि वालों के लिए यह अनुकूल समय है। लेखन, पठन-पाठन, अध्ययन, अध्यापन के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।

मकर राशि – इस राशि के जातकों के लिए यह सामान्य समय है। मानसिक क्लेश, मित्रों से विवाद और अपव्यय की आशंका है।
कुम्भ राशि – कुम्भ राशि वालों के लिए यह समय अनुकूल है। पत्नी पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा किन्तु पत्नी के स्वास्थ्य के बारे में जागरूक रहें। व्यापारिक वर्ग के लिए यह समय अनुकूल होगा।
मीन राशि – मीन राशि के जातकों के लिए भी यह समय प्रतिकूल है। वाहन चलाने में विशेष रूप से सतर्कता बरतें। सहकर्मियों से व्यवहार में सावधान रहें। सोच समझकर खर्च करें।

shukra ka rashi parivartan
शुक्रदोष से निवारण के आसान उपाय
शुक्र के दोष से प्रभावित जातकों को प्रात:काल सबसे पहले सफेद वस्तुओं (मखाना, मिश्री, दही, चीनी, काजू इत्यादि) का सेवन करना चाहिए। शुक्रवार के दिन सफेद वस्तुओं (चावल, चीनी, दही, नमक, आटा, वस्त्र इत्यादि) का दान करना चाहिए या गाय को खिलाना चाहिए। शुक्र के दोष से विशेष प्रभावित लोगों को शुक्र का जप कराकर गूलर की लकड़ी में सफेद तिल, मिश्री, घी, मखाना आदि से हवन करना चाहिए।
shukra ka rashi parivartan

Home / Ratlam / शनिवार के दिन हो रहा शुक्र का राशि परिवर्तन, 12 राशियों पर इस तरह पडेग़ा प्रभाव, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो