30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

500 का नोट लेते समय सावधान ! 1 असली के बदले लाते थे 6 नकली नोट

रतलाम। शहर नकली भारतीय नोटों के साथ पकड़े गए तीन आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। इस मामले में कई और नाम सामने आने के बाद पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है। फिलहाल ये लोग पुलिस की पकड़ से दूर है। पूरे मामले में खास बात यह है कि मुख्य आरोपी पुष्कर बिहार के छपरा से एक असली नोट के बदले छह नकली नोट लेकर आता था और अपने साथियों की मदद से स्थानीय बाजार में चलवा देता था।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Astha Awasthi

•

Updated: 18 Jul 2023, 4:31 PM IST

fake-currency.jpg

500 currency note

पिपलोदा पुलिस थाना प्रभारी आरएस बर्डे ने बताया कि नकली नोट चलाने का मुख्य सरगना पुष्कर है और उसने अन्य साथियों को अपने साथ जोड़ रखा था। पुष्कर बिहार नकली नोट लेने जाता था और यहां उन्हें अपने साथियों को देखकर मार्केट में चलाता था। आरोपियों से 35000 कीमत के 500-500 के 70 नोट बरामद किए जा चुके हैं। अन्य आरोपियों के नाम सामने आने के बाद इनकी तलाश की जा रही है।

कंटिंग वाले नोट कम

विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुष्कर बिहार के छपरा से जो नकली नोट लाता था वह बहुत सस्ते होते थे। 500 के एक असली नोट के बदले बिना कटिंग किए 6 नकली नोट 500 के मिलते थे। इसी तरह उसे पांच सौ के एक असली नोट के बदले 500 के सटिक कटिंग किए हुए 4 नकली नोट मिलते थे।

इन्हें किया गिरफ्तार

पिपलौदा पुलिस ने रविवार को ही इस गिरोह का खुलासा कर पुष्कर पिता पूनालाल निनामा निवासी केसरपुरा पिपलोदा, मनीष पिता पन्नालाल और दीपक पिता कमल दोनों निवासी लोधा मोहल्ला सुखेड़ा को गिरफ्तार किया है। इनके अलावा पुलिस नकली नोट को बाजार में चलाने और भी आरापियों की तलाश कर रही है।