
income tax
रतलाम. अगर आपने नगर निगम में जलकर भरने के दौरान दंड के 40 रुपए भरे है तो इसको समायोजित करवाने के लिए आपके पास दस दिन का समय है। 31 जुलाई तक नया कर भरने पर पूर्व के भरे गए दंड के रुपए समायोजित हो जाएंगे। इतना ही नहीं, इसके बाद पूर्व का जलकर भरने पर दंड की राशि देना होगी।
नगर निगम में लॉकडाउन के दौरान जलकर लेना बंद किया गया था। मई व जून माह में इसको जब खोला गया तो मार्च व अप्रैल माह के कर पर प्रत्येक कनेक्शन पर 40 रुपए का दंड वसूला गया। शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने इस मामले में शासन स्तर पर प्रयास किए व दंड को लेना रोका गया। इतना ही नहीं अब जो कर लिया जा रहा है उस पर 31 जुलाई तक शुल्क लेने भरने पर दंड नहीं लग रहा है।
समायोजित हो रही राशि
इस समय जो जुलाई या अगस्त माह का जलकर भरने जा रहे है उनको पूर्व में दिए गए अतिरिक्त राशि या दंड के 40 रुपए को समायोजित किया जा रहा है। उदाहरण के लिए किसी ने मई माह में मार्च व अप्रैल माह के मिलाकर 300 रुपए कर व 80 रुपए का कुल दंड भरा है तो अब कर जमा करने पर 80 रुपए समायोजित किए जा रहे है। अगस्त माह में इसी राशि को भरने जाने पर अगर पूर्व में कर जमा नहीं किया है तो कर की राशि का भुगतान करना होगी।
50 प्रतिशत भरते है कुल कर
शहर में पेयजल के 36 हजार से कुछ अधिक उपभोक्ता है। इच्छाशक्ति का अभाव व राजनीतिक हस्तक्षेप के चलते कुल 50 प्रतिशत जलकर ही वसूली हो पाती है। करीब 50 लाख के मुकाबले प्रत्येक माह कभी 20 लाख रुपए तो कभी 25 लाख रुपए का राजस्व नगर निगम को मिलता है।
इसलिए होगी राशि समायोजित
निगम के जलकर विभाग के अधिकारियों के अनुसार 31 जुलाई तक जलकर भरने पर चाहे वो वर्तमान का हो या पूर्व का बकाया, दंड नहीं लगेगा। इसकी वजह 31 जुलाई तक दंड लगाने पर शासन की रोक है। 1 अगस्त को यह रोक समाप्त हो जाएगी। इसके बाद अगर कोई पूर्व का जलकर भरने आएगा तो दंड देना होगा। इसलिए 31 जुलाई तक आने वाले उपभोक्ताओं की राशि को समायोजित किया जाएगा।
समय पर सभी कर चुकाए
जलकर सहित सभी प्रकार के कर उपभोक्ताओं को चुकाना चाहिए। दिए गए कर की राशि से ही शहर का विकास होता है। शासन के आदेश अनुसार फिलहाल पूर्व के कर भरने पर दंड नहीं लगेगा।
- सोमनाथ झारिया, आयुक्त, नगर निगम
Published on:
21 Jul 2020 10:18 pm
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
