इसलिए हो रही मांग
असल में कुछ समय पूर्व आयुष मंत्रालय ने कोरोना से बचने व आंतरिक शक्ति बढ़ाने के लिए काढ़ा पीने की सलाह दी है। घर में तो इसकी व्यवस्था गिलोय, तुलसी आदि से हो रही है, लेकिन ट्रेन में इसको लेकर परेशानी आती है। इसलिए ही यात्री ट्रेन में तुलसी, काढ़ा, काली मिर्च के साथ अदरख वाली चाय की मांग कर रहे है। ट्रेन में पेंट्रीकार में काम करने वाले कर्मचारियों के अनुसार कुछ समय पूर्व तक यात्री मसाला वाली चाय मांगते थे लेकिन अब काढ़ा की मांग ही अधिक है।