विदित हो कि, पूर्व में डीजल शेड में केवल डीजल लोको का ही रखरखाव किया जाता था, पिछले कुछ समय से डीजल शेड में डीजल लोको के साथ साथ विद्युत लोको का भी रख-रखाव आरंभ किया गया है। अब तक विद्युत लोको के टीओएच शेड्यूल का कार्य पश्चिाम रेलवे में केवल वलसाढ़ एवं वडोदरा विद्युत लोको शेड द्वारा ही किया जाता था। इस तरह का टीओएच शेड्यूल का कार्य पश्चिम रेलवे के डीजल शेड द्वारा पहली बार किया गया है। डीजल शेड रतलाम के कर्मचारियों द्वारा उनके अधिकारियों एव पर्यवेक्षकों के निर्देशन में विद्युत लोको संख्याक 23292डब्यूयूल एजी5एच का टर्म ओवर हॉलिंग (टीओएच हेवी शेड्यूल) जो दो वर्ष में एक बार किया जाता है उसे डीजल शेड रतलाम में 11 जुलाई को पहली बार टेस्टिंग किया जो कि डीजल शेड द्वारा विद्युत लोको के अनुरक्षण में एक विशेष उपलब्धि के समान है।