रतलाम। नए साल के पहले दिन से भारतीय स्टेट बैंक ने अपनी आधार दर (बेस रेट) में 0.30 फीसदी की कटौती करके अपने ग्राहकों को तोहफा दिया है। नए साल के पहले दिन से ही लागू इस नई योजना से पांच से 20 साल तक की अवधि का लोन लेने वाले ग्राहकों को काफी कुछ फायदा पहुंचेगा। पत्रिका ने अलग-अलग राशि के आधार पर किसे कितना फायदा होगा इसे लेकर पड़ताल की। हम बताते हैं कि आपको पांंच साल में पांच लाख रुपए का लोने होने पर क्या फायदा मिलेगा और 20 साल वाले को कितना फायदा हर माह होगा।