1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज ९२५ यात्रियों का होगा चलती ट्रेन में सम्मान

राज्य जनकल्याणकारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक पहुंचे रतलाम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

harinath dwivedi

•

Updated: 28 Nov 2017, 8:30 AM IST

bjp

रतलाम। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना ट्रेन अपनी ५०वीं यात्रा के लिए मंगलवार को सुबह करीब १० बजे मंदसौर से रामेश्वर से रतलाम होते हुए चलेगी। इस ट्रेन में करीब ९२५ यात्री रामेश्वर सहित देश के अन्य भाग की यात्रा के लिए जाएंगे। ये पहली बार होगा की ५०वीं यात्रा के दौरान ट्रेन में सवार हर यात्री का भाजपा जनकल्याणकारी प्रकोष्ठ शॉल व श्रीफल सहित पुष्पमाला से सम्मान करेगा। चलती ट्रेन में मंदसौर से रतलाम तक ये कार्य सांसद सुधीर गुप्ता करेंगे।

ये बात प्रकोष्ठ के संयोजक रामगोपाल चारी ने पत्रिका से बात करते हुए कही। चारी ने बताया की राज्य में प्रत्येक हितग्राही को लाभ पहुंचे इसके लिए करीब एक हजार प्रकार की योजना चल रही है। राज्य में कोई एेसा व्यक्ति शयद ही हो, जिसको कभी न कभी राज्य की किसी योजना का लाभ न मिला हो। इसके बाद भी कुछ वे लोग जिनकी दलाली बंद हो गई, वे लोग सरकार को बदनाम करने के लिए अनर्गल आरोप लगाते है।

कार्यकर्ता नाराज नहीं

चारी ने कहा की भाजपा का कार्यकर्ता अधिक समय तक नाराज नहीं रह सकता। ये सही है कि कुछ अधिकारी जानकर के भाजपा के ही कार्यकर्ता से रुपए की मांग कर बैठते है, जिससे कार्यकर्ता के मन में अपनी ही सरकार के प्रति गलत संदेश जाए, लेकिन कार्यकर्ता को भी एेसे मामले तुरंत जिलाध्यक्ष से लेकर संगठन के अन्य पदाधिकारियों के सामने लाना चाहिए। एक समय समाज का आर्थिक रुप से कमजोर व्यक्ति देश के तीर्थ स्थल के लिए यात्रा करने का विचार भी नहीं ला सकता था, लेकिन मुख्यमंत्री ने एेसे लोगों के लिए तीर्थ दर्शन योजना को चलाया। इसमे समाज के सर्वहारा वर्ग के धर्मस्थल को जोड़ा गया।

१९५ करोड़ रुपए जारी किए

भावांतर योजना में जब से जानकारी आई की व्यापारी कुछ स्थाान पर बदमाशी कर रहे है तो तीन दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री शिवराजङ्क्षसह चौहान ने करीब १९५ करोड़ रुपए भावांतर योजना के लिए राज्य की मंडियों को जारी किए। अब ये रुपए सीधे किसान को मिलेंगे। विभिन्न योजना में सबसे बेहतर योजना आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग के बच्चों को इंजीनियर, डॉक्टर बनाने की है। जिसमे सरकार पूरी फीस शिक्षा के लिए देती है। रतलाम पहुंचने पर चारी का स्वागत भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, तीर्थ दर्शन योजना के स्थानीय प्रभारी प्रभु नेका, मधु शिरोडकर, डॉ. ईश्वर बोराना सहित अन्य नेताओं ने किया।