10 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज शाम सूर्यास्त के बाद होगा बड़ा चमत्कार, बदल जाएगी इन 3 राशियों की किस्मत

आज शाम सूर्यास्त के बाद होगा बड़ा चमत्कार, बदल जाएगी इन 3 राशियों की किस्मत
2 min read
Google source verification
today evening planet change your life hindi news

today evening planet change your life hindi news

रतलाम। भगवान श्रीकृष्ण की जन्माष्टमी पर एक बड़ा योग आकाशगंगा में बन रहा है। इस योग से लंबे समय बाद तीन राशि वालों की किस्मत में बड़ा बदलाव होने वाला है। शाम को सितारों के बदलते ही जो चमत्कार होगा, वो 3 राशि वालाों के जीवन में बड़ा सकारात्मक बदलाव लाएगा। ये बात ज्योतिषी एनके आनंद ने कही। वे पैलेस रोड पर भक्तों को राशि परिवर्तन व उससे होने वाले बदलाव के बारे में बता रहे थे।

ज्योतिषी आनंद ने बताया कि ३ सितंबर की रात 8 बजकर 4 मिनट तक रोहिणी नक्षण रहेगा। इस नक्षत्र के बाद मृगशिरा नक्षत्र की शुरुआत होगी। एेसे में जब आकाश में अष्टमी तिथि शाम को 7 बजकर 7 मिनट तक रहेगी तब एक खास योग इस तिथि के बदलते ही बनेगा। इस योग के बदने से ही तीन राशि वालों के जीवन में बड़ा बदलाव आएगा।

इन राशि वालों को होगा बड़ा लाभ

मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी बुध है। नक्षत्र के बदलाव होते ही इस राशि वालों को बड़ी खुशखबर मिलेगी। इस राशि वालों को जो लंबे समय से स्वास्थ्य की समस्या चल रही है, उसका समाधान मिल जाएगा। इसके अलावा रुका हुआ धन मिलने के योग भी बन रहे है। ये नक्षत्र के बदलाव के बाद होगा।

कन्या राशि- इस राशि का स्वामी भी बुध है। कन्या राशि का स्वामी बुध इन दिनों सूर्य के साथ सिंह राशि में चल रहा है। एेसे में इस राशि वालों को धन का लाभ, रुका हुआ पैसा मिलना, आवास का लाभ होगा। इसके अलावा परिवार के साथ बाहर जाने के योग बनेंगे। इस बदलाव का बड़ा लाभ इस राशि वालों को होगा।

मकर राशि- मकर राशि स्वामी शनि है। इस राशि के उपर इस समय मंगल व केतु चल रहे है। मंगल ग्रह शनि का दुश्मन है। इसलिए ये राशि वाले इस समय परेशान चल रहे है। एेसे में इस नक्षत्र के बदलाव से इस राशि से जुड़े लोगों को बड़ा लाभ होगा।

शेष राशि वाले करें ये उपाय

शेष राशि वाले आज बेहतर फल के लिए अनेक बताए गए उपाय में से कुछ कर सकते है। मेष राशि वाले परिवार को समय दे, वृषभ राशि वाले दही खाए तो कर्क राशि वाले पानी का दान करें। सिंह राशि वाले निंबू का दान करें तो तुला राशि वाले पंजरी या खड़ा धनिया का दान करें। वृश्चिक राशि वाले लाल दाल का तो धनु राशि वाले पीली मिठाई, कुंभ राशि वाले काली दाल, मीन राशि वाले सफेद पेड़ों का दान करें।