31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रतलाम
Video : 16 कबड्डी दलों के 172 खिलाडिय़ों ने दिखाया अपना दम आम
Play video

Video : 16 कबड्डी दलों के 172 खिलाडिय़ों ने दिखाया अपना दम आम

रतलाम। दो दिवसीय राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता ग्राम गुणावद में आयोजित होकर संपन्न हुई। प्रतियोगिता संयोजक भंवर सिंह राठौर गुणावद ने बताया कि कुल 16 कबड्डी दलों के 172 खिलाडिय़ों ने अपना दम आम दिखाया। विक्रम स्पोट्र्स क्लब इंदौर विजेता रही। फाइन मैच के रोमांचक मुकाबले में विक्रम स्पोट्र्स इंदौर ने वाण्डर्स इंदौर को हराया। इंदौर वाण्डर्स उपविजेता रही तृतीय विजेता लक्की वाण्डर्स इंदौर रही। चतुर्थ उपविजेता बिजलीपुर वाण्डर्सबिजलपुर रही ।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Gourishankar singh Jodha

•

Updated: 1 Mar 2023, 10:21 PM IST

सर्व श्रेष्ठ खिलाड़ी श्री कृष्णा इंदौर वाण्डर्स रहे। श्रेष्ठ रेडर प्रतीक चौधरी रहे। श्रेष्ठ केचर अभिषेक लक्की वाण्डर्स इंदौर रहे। विजेता टीम को 21000.00रुपये नकद व शील्ड, उपविजेता को 11000.00रुपये नकद व शील्ड तृतीय टीम को 4000.00चतुर्थ टीम को 4000.00रुपये नकद एवं शील्ड पुरस्कार में प्रदान की गई। श्रेष्ठ खिलाड़ी, श्रेष्ठ रेडर श्रेष्ठ केचर को 1000.00,1000.00हजार रुपये नकद प्रदान किये गये।

इन्होंने किया पुरस्कृत
जय भवानी दल गुणावद द्वारा भोजन वह आवाज की व्यवस्था नि:शुल्क की गई थी। 30 किलो मीटर दूर से आने वाली टीम को एक तरफ का यात्रा किराया भी उपलब्ध कराया गया। प्रतियोगिता के शुभारंभ के अवसर पर क्षेत्रिय विधायक दिलीप मकवाना रतलाम ग्रामीण व प्रहलाद पटेल महापौर रतलाम नगर निगम रतलाम अतिथि रहे। समापन के अवसर पर हितेंद्र सिंह भाटी बरबोदना उपाध्यक्ष जनपद पंचायत रतलाम रहे। पुरस्कार वितरण समारोह के पूर्व संस्था के मुख्य संरक्षक किशोरसिंह पंवार ने पुष्पहारों से स्वागत किया। प्रतियोगिता संयोजक भंवरसिह राठौर गुणावद ने स्वागत भाषण दिया तथा संस्था के रजत जयंती वर्ष का खेल का प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।

निणार्यकों का सम्मान कर प्रतीक चिन्ह भेंट
विशेष अतिथि बाबुलाल कणर्दधार रहे। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का संचालन नारायण लाल शर्मा ने किया गया । इस अवसर पर मप्र कबड्डी फेडरेशनशन के निर्णायक रवियादव मुकेश जाट आदि तीन अन्य निणार्यकों का सम्मान कर प्रतीक चिन्ह भेंट किए। स्थानीय सरपंच राणा व उप सरपंच संजय जाट, क्षेत्र के सरपंच कृष्णा, मीणा ,घटवास,नेगडदा सेमलिया वसरसी आदि ग्रामों के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। मैदान का संचालन चन्द्रमानसिंह पंवार व कार्यक्रम पुरस्कार वितरण का संचालन नारायण लाल शर्मा ने किया गया। सोहनसिंह अध्यक्ष मिश्रलाल जाधव ने आभार माना। प्रतियोगिता हर्षोल्लास के साथ खेल भावना वमैत्री भाव के वातावरण में सुसंम्पन्न व सफल रही।