इधर गुजरात के बड़ोदरा सहित अन्य स्थान पर लगातार बारिश के चलते ट्रेनों की गति पर इसका असर पड़ा है। मुंबई, अहमदाबाद, राजकोट, हापा आदि स्थान से आने वाली यात्री ट्रेन बड़ोदरा में पटरियों पर पानी भरने की वजह से कई घंटे देरी से चल रही है। शुक्रवार को रतलाम में सुबह बड़ोदरा तरफ से आने वाली ट्रेन देरी से आई है। इसके चलते यात्रियों को परेशान होना पड़ा है। इधर मौसम विभाग ने एक बार फिर से मध्यप्रदेश के रतलाम, नीमच, मंदसौर, आगर, शाजापुर, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, श्योपुरकला, मुरैना, राजग़ढ़, छतरपुर, टीकमग़ढ़, पन्ना, सतना, रीवा में भी बेहतर बारिश होने की संभावना जताई गई है। यही नहीं राज्य में चार अगस्त के बाद से एकबार फिर झमाझम बारिश का दौर शुरू होगा। इससे अब आमजन भी सतर्क हो गया है। बताया जा रहा है कि ४ अगस्त से होने वाली बारिश पूरे एक सप्ताह तक रहेगी।