30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोरक्षा के नाम पर महिला को पीटा, वो हाथ जोड़ती रही, भीड़ पीटती रही, विरोध में जयस ने किया प्रदर्शन

-गायों से भरी पिकअप पकड़ने के साथ महिला से मारपीट का मामला-आदिवासी महिला से मारपीट करने पर आज जयस ने किया प्रदर्शन-पुलिस ने दर्ज की अक्षात लोगों के खिलाफ FIR-बदमाशों ने मारपीट के साथ की थी फायरिंग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 31 Aug 2022, 2:25 PM IST

News

गोरक्षा के नाम पर महिला को पीटा, वो हाथ जोड़ती रही, भीड़ पीटती रही, विरोध में जयस ने किया प्रदर्शन

रतलाम. मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के रावटी में गायों से भरी पिकअप पकड़ने के बाद कुछ लोगों ने महिला के साथ मारपीट की। पिकअप में 7 गोवंश भरे हुए थे। इस घटना का VIDEO भी सामने आया है। हालांकि, इस मामले पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया है, पर एट्रोसिटी एक्ट के तहत कार्रवाई नहीं की गई। क्योंकि, मारपीट की शिकार हुई महिला आदिवासी समाज की हैं। इसे लेकर जयस कार्यकर्ताओं रावटी तहसील कार्यालय और पुलिस थाने पर धरना प्रदर्शन करते हुए हंगामा किया। कार्यकर्ता मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।

आपको बता दें कि, रावटी में गोवंश से भरी पिकअप के ड्राइवर और इसमें मौजूद महिला के साथ लोगों द्वारा मारपीट की गई थी। वीडियो में कुछ लोग महिला से गो तस्करी के संबंध में सवाल करते दिखाई भी दिए। महिला उन्हें बता रही है कि, वो बीमार है और इलाज करवाने पिकअप में बैठकर जा रही है। बावजूद इसके भीड़ ने उसकी एक न सुनी और उसके साथ मारपीट की। मारपीट की शिकार महिला आदिवासी समाज से है। ऐसे में घटना के विरोध में आदिवासी संगठन जयस ने मंगलवार को रावटी थाने का घेराव किया।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान से पढ़कर आई महिला डॉक्टर, भारत में बना रही थी फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट, किये चौंकाने वाले खुलासे


रोकने की कोशिश की तो ड्राइवर ने किए दो फायर

सोमवार देर शाम हुई इस घटना के बाद रावटी के लोगों ने पिकअप को रोककर उसमें भरे 7 गोवंश पुलिस के सुपुर्द किए थे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि, पिकअप को रुकने को कहा तो ड्राइवर ने फायरिंग कर दी। इसके बाद ड्राइवर और इसमें सवार महिला भागने लगी। पकड़े जाने के बाद कुछ लोगों द्वारा उनकी पिटाई की गई। पुलिस का कहना है कि मौके से चले हुए दो कारतूस भी बरामद हुए हैं। फिलहाल, जांच जारी है।

यह भी पढ़ें- यहां बंद पड़ी हैं लाखों खर्च करके बनी गौशालाएं, रास्तों पर बैठे मवेशी, लोग हो रहे हादसों का शिकार


क्या है वीडियो में?

सामने आए वीडियो में भीड़ द्वारा एक महिला को चारों ओर से घेरकर पीटा जा रहा है। महिला हाथ जोड़कर कह रही है कि, वो इलाज कराने जा रही है, इसलिए पिकअप में आई थी। बावजूद इसके भीड़ उसकी सुनने को तैयार नहीं थी। भीड़ का सवाल था कि, अगर वो बीमार है तो भागी क्यों? इसके जवाब में वो कहती सुनाई दे रही थी कि, वो डर गई थी, इसलिए भागने लगी।