
lehsun ki sabji kaise banae in hindi
सर्दियों में कुछ सब्जियां शरीर को गर्माहट देने का काम करती हैं। खासकर घर के बड़े बुजुर्गों को यह सब्जियां जरूर खिलानी चाहिए ताकि सर्दियों में उन्हें घुटने दर्द या अन्य परेशानियों से बचाया जा सके। यहां पढ़ें कुछ ऐसी सब्जियां जिन्हें झटपट तैयार किया जा सकता है और इन्हें सर्दियों में खों से फायदा मिलता है।
लहसुन टुकड़ी
सामग्री -
लहसुन टुकड़ा - एक कप
प्याज कटा - एक बड़ा चम्मच
अदरक बारीक कटा - एक छोटा चम्मच
जीरा - एक छोटा चम्मच
दरदरी सौंफ - एक बड़ा चम्मच
धनिया पाउडर - एक बड़ा चम्मच
नमक - स्वादानुसार
हल्दी - चुटकीभर
लालमिर्च पाउडर - १/२ छोटा चम्मच
सौंफ - एक छोटा चम्मच
आमचूर पाउडर - १/२ छोटा चम्मच
तेल - एक बड़ा चम्मच
यूं बनाएं -
नॉनस्टिक फ्राईपेन में एक बड़ा चम्मच तेल डालकर प्याज, अदरक, लहसुन के टुकड़े, नमक व हल्दी डालकर मंदी आंच पर स्टिर फ्राई करें। पांच मिनट तक भूनने पर जब लहसुन हल्का गुलाबी हो जाए, तब लालमिर्च पाउडर व सौंफ डालकर एक मिनट तक भूनें। आंच से उतार कर आमचूर पाउडर मिलाएं।
मसाला बीन्स
सामग्री -
बीन्स - २०० ग्राम
अदरक पेस्ट - एक बड़ा चम्मच
नमक - स्वादानुसार हल्दी-१/४ छोटा चम्मच
धनिया पाउडर - एक बड़ा चम्मच
सौंफ पाउडर - एक छोटा चम्मच
नारियल चूरा - एक बड़ा चम्मच
लालमिर्च पाउडर - १/२ छोटा चम्मच
आमचूर पाउडर - १/२ छोटा चम्मच
गरम मसाला - १/२ छोटा चम्मच
तेल - डेढ़ बड़ा चम्मच
यूं बनाएं -
बीन्स को साफ करके बीच में से चीर लें। अदरक पेस्ट में नमक, नारियल चूरा व सभी मसाले मिला लें। तैयार मसाले में से आधा मसाला बीन्स में भर लें। नॉनस्टिक फ्राईपेन में तेल गरम करके मसाला बीन्स डालं। लगातार चलाते हुए मंदी आंच पर भूनें। कुरकुरी हो जाने पर शेष मसाला मिलाएं। थोड़ा और सेककर आंच से उतारें।
अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।
Published on:
26 Dec 2017 09:37 am
बड़ी खबरें
View Allरैसिपीज
ट्रेंडिंग
