6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

From Branching To Banksying: नए दौर के रिश्तों के 10 नए डेटिंग ट्रेंड्स और उनके मायने

From Branching To Banksying: आज के बदलते दौर में रिश्तों की परिभाषा और उन्हें निभाने के तरीके भी तेजी से बदल रहे हैं। डिजिटल कनेक्शन और सोशल मीडिया के बढ़ते असर ने डेटिंग को नए-नए ट्रेंड्स से जोड़ दिया है। आइए जानते हैं ऐसे ही अनोखे डेटिंग ट्रेंड्स और उनके पीछे छिपे मतलब।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

MEGHA ROY

•

Updated: 16 Jul 2025, 1:48 PM IST

Meaning of viral dating trends फोटो सोर्स – Freepik

Meaning of viral dating trends फोटो सोर्स – Freepik

From Branching To Banksying: आज के डिजिटल युग में रिश्तों का तरीका भी तेजी से बदल रहा है। जहां पहले प्रेम और रिश्ते सीधी-सादी भावनाओं से जुड़े होते थे, अब उन्हें नई पीढ़ी ने नए नाम और नई परिभाषाएं दे दी हैं। डेटिंग ऐप्स, सोशल मीडिया और बदलती सोच ने रिश्तों को जटिल और कभी-कभी भ्रमित करने वाला बना दिया है। इसी बदलाव ने जन्म दिया है कुछ ऐसे डेटिंग ट्रेंड्स को, जिनके नाम जितने अनोखे हैं, उनके मायने उतने ही गहरे।आइए जानते हैं 'ब्रांचिंग' से लेकर 'बैंक्सिंग' तक के 10 अनोखे डेटिंग ट्रेंड्स और उनका असली मतलब।

Ghosting (घोस्टिंग)

किसी के साथ अचानक बिना कोई वजह बताए बातचीत और संपर्क तोड़ देना। न कॉल, न मैसेज, सामने वाला जैसे गायब हो जाए।

Breadcrumbing (ब्रेडक्रंबिंग)

किसी को दिलचस्पी दिखाकर बार-बार छोटे संकेत देना, लेकिन कभी असली कमिटमेंट न करना। यह भ्रमित करने वाला ट्रेंड भावनात्मक रूप से थका सकता है।

Banksying (बैंक्सिंग)

जब कोई रिश्ता बिना क्लोजर के अचानक खत्म हो जाए, ठीक वैसे जैसे मशहूर आर्टिस्ट 'Banksy' की कला अचानक गायब हो जाती है।

Cushioning (कुशनिंग)

किसी रिश्ते के दौरान ही बैकअप के तौर पर दूसरे संभावित पार्टनर से बातचीत बनाए रखना, ताकि अगर रिश्ता टूटे तो गिरावट कम लगे।

Love Bombing (लव बॉम्बिंग)

किसी को अचानक जरूरत से ज्यादा प्यार, तारीफ और ध्यान देकर रिश्ते में खींच लेना, ताकि सामने वाला जल्दी से जुड़ जाए।

Orbiting (ऑर्बिटिंग)

किसी से रिश्ता खत्म करने के बाद भी उसके सोशल मीडिया पोस्ट को लाइक करना या देखना, लेकिन डायरेक्ट बातचीत से बचना।

Situationship (सिचुएशनशिप)

जब दो लोग डेटिंग कर रहे हों लेकिन कोई स्पष्ट लेबल या कमिटमेंट न हो और दोस्ती, न रिश्ता, बस एक असमंजस की स्थिति।

Benching (बेंचिंग)

किसी को डेटिंग के लिए रिजर्व में रखना, जैसे खेल में खिलाड़ी बेंच पर बैठा होता है। न छोड़ना, न निभाना बस मौका पड़ने पर इस्तेमाल करना।

Zombieing (जॉम्बीइंग)


जो व्यक्ति आपको 'घोस्ट' कर चुका हो, वह अचानक वापस आकर दोबारा संपर्क बनाए, जैसे कुछ हुआ ही न हो।

Branching (ब्रांचिंग)

जब कोई व्यक्ति एक रिश्ते में रहते हुए दूसरे विकल्प तलाशना शुरू कर देता है, ताकि वह धीरे-धीरे पुराने रिश्ते से निकल सके।