10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यह खास प्रेम कहानियां समझाती हैं प्रेम का असल मतलब

हाल ही अमेरिका के तेनेसी मे रहने वाले एक बुजुर्ग दंपत्ति की प्रेम कहानी खूब चर्चा में आई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 14 Mar 2018, 10:21 AM IST

love

love

हाल ही अमेरिका के तेनेसी मे रहने वाले एक बुजुर्ग दंपत्ति की प्रेम कहानी खूब चर्चा में आई। चौंसठ 64 वर्षों से विवाहित यह जोड़ा अस्पताल में लगभग एक साथ भर्ती हुआ और अगल-बगल के बेड पर लेटे पति-पत्नी की मृत्यु भी लगभग एक साथ ही हुई। दोनों में बड़ा प्रेम था। मृत्यु के वक्त भी दोनों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़ रखा था। दुनिया में ऐसे बहुत से प्रेमी हुए हैं, जिन्होंने अपने प्यार के लिए कुछ अलग किया है।

पत्नी के प्यार में पहाड़ काट डाला

प्यार-मोहब्बत में पहाड़ हिला देने और आसमान से तारे तोडक़र लाने की बातें खूब कही जाती हैं लेकिन भारत में दशरथ मांझी ने यह सचमुच कर दिखाया। माउंटेन मैन के नाम से विख्यात दशरथ मांझी की पत्नी फाल्गुनी देवी की मृत्यु इसलिए हो गई थी कि एक पहाड़ बीच में आ जाने के कारण उसे समय से डॉक्टर के पास न ले जाया जा सका। करीब 22 साल में मांझी ने 400 फुट लम्बी और 30 फुट चौड़ी सडक़ बनाने के लिए पहाड़ को बीचो-बीच से काट डाला।

पेन फ्रेंड से मिले बिना ही भेजा प्यार का पैगाम

जमैका निवासी डेविड हर्ड को जब 1907 में न्यूयॉर्क शिफ्ट होना पड़ा तो उन्हें बहुत अकेलापन महसूस होता था। उन्होंने एक अक्टूबर 1913 को अनजान कैरीबियन महिला एवरिल केटो को पत्र लिखने शुरू कर दिए। एवरिल भी पूरी शिद्दत से उनके पत्रों का जवाब देने लगी। आखिर एक दिन डेविड ने एवरिल को एक प्रेमपत्र लिखकर उससे शादी करने की इच्छा जाहिर कर डाली। ताज्जुब की बात! एवरिल ने उसका प्रेम प्रस्ताव स्वीकार भी कर लिया। बस फिर क्या था अगस्त 1914 में डेविड फ्लाइट पकडक़र कैरीबियन पहुंच गए। एवरिल ने खुशी-खुशी उनके साथ शादी कर ली। वर्ष 1962 में एवरिल की मृत्यु हो गई और डेविड की 1971 में लेकिन डेविड ने उसकी मौत के बाद दोबारा शादी नहीं की।

पत्नी की याद में दूसरा ताजमहल बना दिया

यूपी के रिटायर्ड पोस्टमास्टर फैजुल हसन कादरी ने अपनी पत्नी से शादी की तब वह मात्र 14 साल की थी और अनपढ़ थी। इस दंपती के कोई संतान नहीं हुई। इससे पत्नी ताजम्मुली अक्सर चिंतित रहती थी कि मरने के बाद उसे कोई याद करने वाला भी नहीं रहेगा। एक दिन कादरी ने उससे वादा किया कि वह उसकी याद में सुंदर स्मारक बनाएगा। जब 2011 में ताजम्मुली मर गई तो उसने ताजमहल से मिलता-जुलता स्मारक बना डाला।

60 साल बाद पुनर्विवाह

रूस की अन्ना कोजलोव और बोरिस की शादी तो हुई लेकिन तीन दिन बाद ही बोरिस को रेड आर्मी की तरफ से युद्ध के मैदान में कूदना पड़ा। इधर अन्ना और उसका परिवार अज्ञात जगह पर भेज दिया गया। दोनों लाख कोशिशों के बाद भी एक-दूसरे से नहीं मिल पाए। घरवालों ने अन्ना की दूसरी शादी कर दी। इधर बोरिस ने भी मजबूर होकर दूसरी शादी कर ली। 60 साल बाद अन्ना ने एक बूढ़े आदमी को अपने गृहनगर साइबेरिया में देखा, यह बोरिस था। दोनों ने फिर से शादी कर ली।

साथ जन्मे और साथ ही मरे

यूके के लेस और हेलेन, दोनों का जन्म 31 दिसंबर 1918 को हुआ। दोनों हाई स्कूल में साथ मिले और प्यार कर बैठे। घर वालों ने इजाजत नहीं दी तो भागकर शादी कर ली। दोनों 75 साल तक एक सुखी दंपती की तरह पूरी मस्ती से जिए। 94 वर्ष की उम्र में हेलेन की मौत 16 जुलाई को हुई तो उसका पति इस जुदाई को बर्दाश्त न कर सका और अगले ही दिन यानी 17 जुलाई को उसकी मौत हो गई।