
rashifal in hindi
Rashifal : मेष
चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
धीमी शुरुआत के बावजूद कार्यो में सफलता मिलेगी। व्यापार में विस्तार होगा। जीवन में धोखे आसानी से मिल जाते हैं, पर मौके नहीं मिलते समय का भरपूर लाभ लें।
वृषभ
ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो
ड्डसफलतादायक समय चल रहा है। संतान के कार्यों से मन दुखी होगा। आज का दिन जरूरी कार्यों को पूरा करने में व्यतीत होगा। यात्रा हो सकती है। कारोबार में नया होगा।
मिथुन
क, की, कु, घ, ड, छ, के, को, ह
आपके निकटतम लोग ही नहीं चाहते कि आप आगे बढ़ें। सतर्क रहें और अपना काम पूरी ईमानदारी से करें। भितरघात वालों से सावधान। वाणी संयम रखें।
कर्क
ड्डहि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। विद्युत उपकरण खरीदने के योग हैं। वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। राजकीय कार्यो में अवरोध आ सकते हैं। क्रोध न करें। वाणी संयम रखें।
सिंह
मा, मी, मू, मे,
मो, टा, टी, टु, टे
किसी के जवाब का बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैं। नौकरी में बदलाव के योग हैं। तकनीकी के प्रयोग से विद्यार्थी सफल होंगे। दांतों में विकार की सम्भावना है।
Rashifal कन्या
टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
वर्तमान समय शुभ फल देने वाला हे। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखे। बने काम बिगड़ सकते हे। अपनी सोच को बदले न की दुसरो को बदलने कीय कोशीश करे।क्रक्रोध पर नियंत्रण रखें।
तुला
रा,री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
छोटी-छोटी बातो पर क्रोध आना आप के लिए नुकसान दायक हो सकता है। कई दिनों से जो कार्य आप करना चाहते थे। वह आज कोई और कर जायगा। शत्रु हावी हो सकते है।
वृश्चिक
तो, ना, नी, नू, या, यी, यू
स्वास्थ में सुधार होगा। अपने आगामी भविष्य को ले कर चिंतित रहेंगे। मन में कई विचार आएंगे। व्यवसाय में उन्नति होगी। भूमि भवन सम्बंधित मामले पक्ष में हल होंगे। प्रशासन से जुड़े कार्य सहज होंगे।
धनु
ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे
अपनी संतान से विवाद हो सकता हे। आजीविका को लेकर आप चिंतित हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। कारोबार विस्तार करने का मन होगा।
मकर
भो, जा, जी, जू, खा, खू, गा, गी
मन की बात हर किसी को बताने से नुकसान हो सकता है। सुख सुविधा की वस्तुओं और धन खर्च होगा। आप की उन्नति से विरोधी नाखुश होंगे।
कुम्भ
गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
चंचल स्वभाव के कारण नुकसान संभव है। अपने से बड़ों की बातों को सुने, उनके अनुभव आप के लिए लाभप्रद होंगे। वैवाहिक निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें।
मीन
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, चि
व्यवहार कुशलता की तारीफ होगी। वस्त्र आभूषण की प्राप्ति होगी। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। भाई-बहनों से विवाद की स्थिति बन सकती है। दूसरों की निजी जिन्दगी में दखल देना बंद करें। आपकी सोच बदलने की जरूरत है।
Updated on:
03 Nov 2017 09:04 am
Published on:
03 Nov 2017 09:03 am
