
30 सालों बाद शनि की घर वापसी से इन 4 राशियों के जीवन में लगेगा धन-धान्य का अंबार!
Shani Transit 2022: शनि ग्रह सबसे धीमी गति से राशि बदलने वाला ग्रह माना जाता है। इस ग्रह को एक राशि से दूसरी राशि में जाने में करीब ढाई से तीन साल तक का समय लग जाता है। शनि 24 जनवरी 2020 से मकर राशि में विराजमान हैं। पिछले साल शनि ने अपनी राशि नहीं बदली थी। लेकिन इस साल 29 अप्रैल को शनि अपनी स्वराशि कुंभ में प्रवेश करेंगे। इस राशि में शनि के गोचर शुरू करते ही 4 राशि वालों की किस्मत चमक जाएगी।
वृषभ राशि: इस राशि वालों के लिए ये गोचर शानदार साबित होगा। आर्थिक स्थिति पहले से सुधरेगी। मानसिक तनाव कम होंगे। पुराने वाद-विवाद का निपटाता होगा। आर्थिक परेशानियों दूर होंगे। यात्रा के शुभ योग बनते दिखाई दे रहे हैं। कुल मिलाकर ये समय आपके लिए काफी अनुकूल रहने वाला है।
मिथुन राशि: इस राशि वालों को शनि ढैय्या से मुक्ति मिलेगी। जिस कारण आप राहत की सांस ले सकेंगे। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। रूका हुआ प्रमोशन मिल सकता है। कर्ज का निपटारा करने में आप सफल रहेंगे। एक से अधिक माध्यमों से पैसा बनाने में आप कामयाब रहेंगे। बिजनेस में विस्तार होगा। कोई बड़ी डील इस दौरान फाइनल हो सकती है।
तुला राशि: इस राशि वालों को भी शनि ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी। ये समय आपके लिए खुशियां लेकर आएगा। आपको हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। आय में बढ़ोतरी की संभावना है। पदोन्नति के भी प्रबल आसार हैं। किसी पुराने रोग से छुटकारा मिल सकता है। मानसिक परेशानियां कम होगी।
धनु राशि: शनि के राशि बदलते ही धनु वालों को शनि साढ़े से मुक्ति मिल जाएगी। शनि के कारण जो काम आपके रूके हुए थे वो बनने लगेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से कई गुना अच्छी रहेगी। यात्रा से भी अच्छा धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। सरकारी नौकरी कर रहे जातकों को मनचाही जगह ट्रांसफर मिल सकता है। मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होता नजर आ रहा है।
यह भी पढ़ें: इन 4 बर्थ डेट वाली लड़कियां पिता के लिए मानी जाती हैं भाग्यशाली, मां लक्ष्मी की पाती हैं कृपा
Updated on:
17 Apr 2022, 2:49 PM IST
Published on:
14 Apr 2022, 4:16 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.