4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन 4 बर्थ डेट वाली लड़कियां पिता के लिए मानी जाती हैं भाग्यशाली, मां लक्ष्मी की पाती हैं कृपा

आज यहां हम बात करने जा रहे हैं एक ऐसे मूलांक की लड़कियों के बारे में जो पिता के लिए सबसे ज्यादा भाग्यशाली मानी जाती हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 14 Apr 2022, 3:54 PM IST

numerology, ank jyotish, rashifal, horoscope, lucky date of birth, lucky numbers, birth date astrology, rashifal in hindi, अंकज्योतिष,

इन 4 बर्थ डेट वाली लड़कियां पिता के लिए मानी जाती हैं भाग्यशाली, मां लक्ष्मी की पाती हैं कृपा

Numerology: अंक ज्योतिष भविष्य के बारे में जानने की एक विद्या है। आज के दौर में इसका महत्व काफी ज्यादा बढ़ गया है। इस ज्योतिष विद्या में अंकों के आधार पर भविष्यवाणी की जाती है। कहते हैं किसी भी व्यक्ति की जन्म तारीख के नंबर से उस व्यक्ति के स्वभाव और जीवन के हर पहलू के बारे में जाना जा सकता है। आज यहां हम बात करने जा रहे हैं एक ऐसे मूलांक की लड़कियों के बारे में जो पिता के लिए सबसे ज्यादा भाग्यशाली मानी जाती हैं।

जिन लड़कियों की बर्थ डेट 3, 12, 21 और 30 होती है उनका मूलांक 3 होता है। इस मूलांक की लड़कियां किस्मत की धनी मानी जाती हैं। ये बुद्धिमान, दृढ़ निश्चयी, कर्मठी, मेहनती और स्वाभिमानी होती हैं। ये एक बार किसी काम को करने की सोच लेती हैं तो उसके करके ही मानती हैं। मेहनत करके ये करियर में ऊंचा मुकाम हासिल कर लेती हैं। ये जल्दी से हार नहीं मानती। ये सबकुछ अपने दम पर करना चाहती हैं। इन्हें किसी का सहयोग लेना पसंद नहीं होता। ये अपने बारे में जरा सी भी निंदा बर्दाश्त नहीं कर पाती।

इनके दोस्त काफी होते हैं। क्योंकि ये पल भर में किसी को भी अपना दीवाना बना लेती हैं। इनका नेचर शीघ्र घुलने-मिलने वाला होता है। ये साहसी और निडर होती हैं। इनके अंदर भरपूर मात्रा में आत्मविश्वास भरा होता है। ये अपने किस्मत से ज्यादा कर्मों पर भरोसा करती हैं। करियर में ये काफी ऊंच मुकाम हासिल ककती हैं। इन्हें हर जगह खूब सम्मान प्राप्त होता है। ये जिद्दी और जुनूनी होती हैं। अगर एक बार किसी चीज की जिद्द पकड़ लेती हैं तो इन्हें कोई नहीं हिला सकता।

इस मूलांक की लड़कियां अत्याधिक महत्वाकांक्षी होती हैं। ये शुरू से ही ऊंचे सपने देखती हैं और हमेशा अपनी अलग पहचान बनाने में लगी रहती हैं। ये अपने लिए तो लकी होती ही हैं साथ ही अपने पिता और घर-परिवार के लोगों के लिए भी लकी मानी जाती हैं। ये जहां रहती हैं वहां धन-धान्य की कोई कमी नहीं रहती।
यह भी पढ़ें: ढाई साल बाद शनि की अप्रैल में बदलेगी चाल, इन 3 राशियों को सालों बाद शनि के प्रकोप से मिलेगी मुक्ति!