कन्या राशि: इस राशि के लोग काफी इमोशनल होते हैं। दूसरों के दुख-दर्द को ये बखूबी समझते हैं। लेकिन अपनी ही परेशानियों के बारे में किसी से शेयर नहीं कर पाते जिस चक्कर में ये अकेले ही मुसीबतों से जूझते रहते हैं। ये अपनी बातें शेयर न कर पाने के कारण किसी से मदद नहीं ले पाते। इनकी यही आदत इन्हें कई बार नुकसान पहुंचाने का काम करती है।
सिंह राशि: इस राशि के लोग साहसी और दमदार होते हैं। लेकिन ये अपनी बातों को किसी से शेयर नहीं कर पाते। इनकी ये आदत इन्हें कई जगह लाभ देती है तो मुश्किल घड़ी में फंसे होने पर इन्हें नुकसान भी पहुंचाती है। क्योंकि ये जब तकलीफ में होते हैं तब भी किसी को नहीं बता पाते हैं। ये खुद भले ही परेशानियां झेल लेंगे लेकिन अपने चाहने वालों और परिवार वालों पर आंच तक नहीं आने देंगे।
मीन राशि: इस राशि के लोग अपने में ही मस्त रहते हैं। जल्दी से अपनी बातों को किसी से शेयर नहीं कर पाते। इनके मन में कब क्या चल रहा है इस बात को जानना हर किसी के बस की बात नहीं होती। ये कई बार अंदर ही अंदर दुखी रहते हैं लेकिन इस बात की समाने वाले को भनक तक नहीं लग पाती। जरूरत से ज्यादा बातें गोपनीय रखने के कारण इन्हें कई बार नुकसान भी झेलना पड़ जाता है।Numerology: मंगल के प्रभाव से इस मूलांक के लोग होते हैं साहसी और निडर, बिजनेस में कमाते हैं खूब नाम और पैसा
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)