1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Numerology: मंगल के प्रभाव से इस मूलांक के लोग होते हैं साहसी और निडर, बिजनेस में कमाते हैं खूब नाम और पैसा

इस मूलांक के लोग नौकरी और बिजनेस दोनों ही क्षेत्रों में काम करते देखे जा सकते हैं। लेकिन ऐसा माना जाता है कि इन्हें बिजनेस ज्यादा सूट करता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 4 Jul 2022, 10:33 AM IST

numerology, mulank 9 people, date of birth astrology, birth date astrology, radix 9 people, ankjyotish,

Numerology: मंगल के प्रभाव से इस मूलांक के लोग होते हैं साहसी और निडर, बिजनेस में कमाते हैं खूब नाम और पैसा

Ankjyotish Mulank 9: जिन लोगों की जन्म तारीख 9, 18 और 27 होती है उनका बर्थ मूलांक 9 होता है। इस मूलांक के लोग काफी ऊर्जावान होते हैं। इन पर मंगल देव का विशेष प्रभाव रहता है। ये साहसी और निडर होते हैं। जीवन में आने वाली कठिन से कठिन परिस्थितियों का डटकर सामना करने में सक्षम होते हैं। समाज में इनकी अलग पहचान होती है। शरीर और दिमाग से ये काफी मजबूत होते हैं। ये नौकरी और बिजनेस दोनों ही क्षेत्रों में काम करते देखे जा सकते हैं। लेकिन ऐसा माना जाता है कि इन्हें बिजनेस ज्यादा सूट करता है।

मूलांक 9 वालों का स्वभाव: इस मूलांक के लोग काफी स्वाभिमानी होते हैं। इन्हें अनुशासन में रहना काफी अच्छा लगता है। ये काफी व्यवहारिक होते हैं। दूसरों से काम निकलवाना इन्हें बखूबी आता है। बोलने चालने में काफी अच्छे होते हैं। जिस वजह से इनकी तरफ कोई भी आसानी से आकर्षित हो जाता है। अपनी बातों के पक्के होते हैं। एक बार जो बात कह दी फिर उससे नहीं पलटते। इनका जीवन भले ही उतार-चढ़ाव से भरा रहे लेकिन ये हार नहीं मानते। निरंतर आगे बढ़ने के प्रयास में लगे रहते हैं। ये अत्याधिक मेहनती, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं।

बिजनेस में खूब कमा सकते हैं नाम: इस मूलांक के लोग नौकरी भी करते हैं तो उच्च पद पर कार्यरत होते हैं। वहीं ऐसा माना जाता है कि नौकरी से ज्यादा इन्हें बिजनेस सूट करता है। क्योंकि इनके अंदर वो सारी खूबियां होती हैं जो एक सफल बिजनेसमैन में होनी चाहिए। जैसे किसी भी बिजनेस में कई बार ऐसा समय आता है जब व्यापारी को अपने लाभ के लिए रिस्क उठाना पड़ता है। इस मूलांक के लोग रिस्क और जोखिम भरे कार्यों को करने से नहीं घबराते। इन्हें इन कार्यों में अधिकतर सफलता भी मिलती है।

खूब होती है जमीन-जायदाद: इस मूलांक के लोगों के पास जमीन-जायदाद की कोई कमी नहीं होती है। इन्हें विरासत में खूब जमीन मिलने की संभावना रहती है। इस मूलांक के अधिकतर लोगों के पास खूब खेत होते हैं। ये मेहनत करके लाइफ में खूब धन कमाने में सफल रहते हैं। इनकी आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी ही होती है।
यह भी पढ़ें: काली मिर्च से जुड़े ये उपाय करने से रूठी हुई किस्मत जागने की है मान्यता

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)