Hanuman Mantra On Bada Mangal: ज्येष्ठ महीने के हर मंगलवार खास माने जाते हैं। इस महीने का पहला बड़ा मंगलवार 17 मई को पड़ रहा है। इस बार ज्येष्ठ महीने में कुल 5 मंगलवार पड़ेंगे। हिंदू धर्म में मंगलवार का दिन भगवान हनुमान को समर्पित है। इस दिन बजरंगबली की विशेष अराधना की जाती है और जब बात ज्येष्ठ महीने के मंगलवार की हो तो इस दिन का महत्व और भी अधिक बढ़ जाता है। कहते हैं जो भक्त सच्चे मन से इस दौरान भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना करता है उसके जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं।