पहला बड़ा मंगल: हनुमान जी की कृपा प्राप्त करने के लिए क्या करें और क्या न करें?
Bada Mangal 2022: कहते हैं जो व्यक्ति बड़े मंगल वाले दिन भगवान हनुमान की सच्चे मन से अराधना करता है उसके सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। जानिए बड़ा मंगल पर हनुमान जी की कृपा प्राप्त करने के लिए क्या करें और क्या न करें।
पहला बड़ा मंगल: हनुमान जी की कृपा प्राप्त करने के लिए क्या करें और क्या न करें?
हनुमान जी के भक्तों के लिए यूं तो हर मंगलवार खास होता है। लेकिन जब बात ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले मंगलवार की हो तो इस दिन का महत्व और भी अधिक बढ़ जाता है। मान्यताओं अनुसार हनुमान जी की श्री राम से पहली मुलाकात ज्येष्ठ महीने के मंगलवार के दिन ही हुई थी। इसलिए इस महीने में पड़ने वाले मंगलवार को बड़ा मंगल के नाम से जाना जाता है। कहते हैं जो व्यक्ति इस दौरान भगवान हनुमान की सच्चे मन से अराधना करता है उसके सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। जानिए इस दिन भगवान हनुमान को प्रसन्न करने के लिए क्या करें और क्या न करें।
-बहुत कम ही लोग जानते हैं कि हनुमान जी की पूजा में चरणामृत का प्रयोग नहीं करना चाहिए। इसलिए बड़े मंगलवार को भी हनुमान की पूजा करते समय इस बात का ध्यान रखें।
-मान्यताओं अनुसार हनुमान जी की पूजा करने वाले भक्तों को बड़े मंगलवार के दिन नमक का सेवन भी नहीं करना चाहिए। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि दान में दी गई वस्तुएं, विशेष रूप से मिठाई का खुज सेवन न करें।
-हनुमान जी की पूजा करते समय संभव हो तो लाल और पीले रंग के ही वस्त्र पहनें। इस बात का खास ख्याल रखें कि इनकी पूजा में कभी भी काले और सफेद रंग के वस्त्रों का इस्तेमाल न करें।
-बड़े मंगलवार के शुभ अवसर पर मांस और मदिरा का सेवन बिल्कुल भी न करें। साथ ही दिन में सोने से परहेज करें। संभव हो तो हनुमान चालीसा या बजरंग बाण का पाठ करें।
-बड़ा मंगल के दिन हनुमान जी के समक्ष घी का दीपक जलाएं। उन्हें गुलाब की माला अर्पित करें।
इसके बाद अपनी मनोकामना हनुमान भगवान से कहते हुए बजरंग बाण का पाठ करें। मान्यता है ऐसा करने से हनुमान जी की कृपा जल्दी प्राप्त हो जाती है।
-अगर किसी बड़े संकट से घिरे हैं तो इस दिन हनुमान जी को केवड़े का इत्र अर्पित करें। इसके बाद 108 बार प्रभु श्री राम का नाम लें और हनुमान जी से संकट दूर करने की प्रार्थना करें।
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)