2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अपने पति की किस्मत बदल सकती हैं इन 4 तारीख में जन्मी लड़कियां, होती है बेहद गुणवान

जिन लोगों की जन्म तारीख 3, 12, 21 या 30 होती है उनका मूलांक 3 माना जाता है। जानिए इस मूलांक की लड़कियों के बारे में दिलचस्प बातें।
2 min read
Google source verification
numerology, ank jyotish, lucky number, mulank 3, radix 3, number 3 people, mulank 3 people,

अपने पति की किस्मत बदल सकती हैं इन 4 तारीख में जन्मी लड़कियां, होती है बेहद गुणवान

Numerology: अंक ज्योतिष में जन्म तारीख के नंबर के आधार पर भविष्यवाणी की जाती है। 1 से लेकर 9 तक कुल 9 मूलांक होते हैं। मूलांक का किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व और जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। आज यहां हम बात करेंगे एक ऐसे मूलांक के बारे में जिनसें जुड़ी लड़कियां किस्मत की धनी मानी जाती हैं। ये मूलांक है नंबर तीन। जिन लोगों की जन्म तारीख 3, 12, 21 या 30 होती है उनका मूलांक 3 माना जाता है। जानिए इस मूलांक की लड़कियों के बारे में दिलचस्प बातें।

इस मूलांक की लड़कियां बेहद समझदार और ईमानदार होती हैं। ये मेहनती होते हैं और मेहनत के दम पर लाइफ में कुछ भी हासिल कर सकती हैं। ये अपने पति के लिए भाग्यशाली मानी जाती हैं। ये साफ दिल होती हैं। ठान लें तो कुछ भी हासिल कर सकती हैं। इन्हें हर काम में भाग्य का बखूबी साथ मिलता है। कहते हैं शादी के बाद से अपने पति की किस्मत चमका देती हैं।

इस नाम की लड़कियां अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ में उचित तालमेल बनाकर चलती हैं। हर जिम्मेदारी को बखूबी निभाती हैं। ये निडर और साहसी होती हैं। लाइफ में आने वाली हर एक चुनौतियों का डटकर सामना करती हैं। कभी हार नहीं मानती। अत्याधिक स्वाभिमानी होती हैं। इन्हें अपना मान-सम्मान सबसे ज्यादा प्रिय होता है। ये अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीना पसंद करती हैं। जिसमें इन्हें किसी की दखलअंदाजी पसंद नहीं आती।

इस मूलांक की लड़कियां नौकरी हो या व्यापार दोनों में ही अच्छा कर सकती हैं। खास बात ये है कि ये जो भी काम करती हैं उसे पूरी जानकारी इन्हें रहती है। एक तरह से इन्हें अपने काम में महारथ हासिल होती है। इनकी शिक्षा अमूमन अच्छी होती है। इनका माइंड काफी शार्प होता है। इन्हें ऐसे लोगों की संगति काफी पसंद आती है जिनसें इन्हें कुछ न कुछ नया सीखने को मिले।
यह भी पढ़ें: वास्तु शास्त्र: घर में मिट्टी से बने इन 5 सामान को रखने से चमक सकती है आपकी किस्मत

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)