30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन राशि वालों पर हमेशा मेहरबान रहते हैं हनुमान, हर हाल में करते हैं इनकी रक्षा

ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का जिक्र किया गया है, लेकिन इनमें से केवल 4 राशियां ही ऐसी हैं, जिन्हें बिन मांगे ही हनुमान जी की कृपा मिलती है। हर संकट में हनुमान जी इनके साथ खड़े रहते हैं। पत्रिका.कॉम इस लेख में आपको बता रहा है कि आखिर ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं...?  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 17 Jan 2023, 3:30 PM IST

hanuman_ji_blessing.jpg

धर्म-कर्म पर विश्वास करने वाला हर व्यक्ति चाहता है कि हनुमानजी की कृपा उन पर हमेशा बनी रहे। चाहे जो भी संकट आए, हनुमान जी उनकी रक्षा करें। पर आपको जानकर हैरानी होगी कि हर किसी का संकट टालने के लिए हनुमान जी नहीं आते। ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का जिक्र किया गया है, लेकिन इनमें से केवल 4 राशियां ही ऐसी हैं, जिन्हें बिन मांगे ही हनुमान जी की कृपा मिलती है। हर संकट में हनुमान जी इनके साथ खड़े रहते हैं। पत्रिका.कॉम इस लेख में आपको बता रहा है कि आखिर ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं...?

ये भी पढ़ें:Astro Tips For Beauty : ज्योतिष शास्त्र का ये उपाय आपको बनाएगा खूबसूरत और आकर्षक, यह ग्रह लौटाएगा चेहरे की खोई रौनक

ये भी पढ़ें: Life Style by Numerology: अगर आप भी 1, 10, 19, 28 तारीख को जन्में हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां

मेष
ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा के मुताबिक मेष राशि के लोगों पर हनुमान जी मेहर हमेशा बनी रहती है। इस राशि के लोगों को मंगलवार के दिन हनुमान जी पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से इनके जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। इस राशि के लोग भी आर्थिक तंगी से परेशान नहीं होते। वहीं इन पर आने वाले संकट से हनुमान जी इनकी हमेशा रक्षा करते हैं।

सिंह राशि
हनुमान जी की सबसे प्रिय राशियों में सिंह राशि भी शामिल है। इस राशि के लोगों पर भी हनुमान जी की विशेष कृपा रहती है। यदि मंगलवार के दिन ये लोग पूजा-पाठ करते हैं, तो इनकी आर्थिक तंगी दूर होती है। वहीं इनकी हर परेशानी दूर हो जाती है।

ये भी पढ़ें: Shani Gochar 2023: इन राशियों पर शुरू होगी साढ़ेसाती और ढैय्या, भूलकर भी न करें ये काम, इन उपायों से मिलेगी राहत

ये भी पढ़ें:Saturn Transit in Aquarius : आज शनि कुंभ राशि में करेंगे गोचर, इन राशियों की रातों-रात बदल जाएगी किस्मत, होंगे मालामाल

कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों पर हनुमान जी विशेष रूप से मेहरबान रहते हैं। हनुमान जी की कृपा से कुंभ राशि के लोगों को हर कार्य में सफलता मिलती है। साथ ही उन्हें आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है। इस राशि के लोग यदि मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करते हैं, तो उनके किसी काम में रुकावट या बाधा नहीं आती है। इस राशि वाले लोगों का जीवन सुख-समृद्धि और खुशियों से भरा होता है।

वृश्चिक
माना जाता है कि इस राशि के लोगों पर हनुमान जी की विशेष कृपा बनी रहती है। इस राशि के लोग यदि मंगलवार को पूजा-पाठ करते हैं, तो उन्हें सभी कार्यों में सफलता मिलती है। वहीं इनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है।