कुंडली में मजबूत बृहस्पति के लाभ:
-ज्योतिष शास्त्र अनुसार जिस व्यक्ति की कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत स्थिति में होता है वो व्यक्ति ज्ञान, अच्छे गुण, नौकरी में अच्छा पद, अच्छा आचरण, शास्त्रों को जानने वाला व सभी की उन्नति चाहने वाला होता है।
-ऐसा व्यक्ति अपनी इंद्रियों को वश में रखने वाला, धर्म को निभाने वाला और सभी को क्षमा करने वाला होता है।
-जिन महिलाओं की कुंडली में ये ग्रह मजबूत होता है वो महिलाएं अपने पति से सुख पाने वाली होती हैं।