Surya Gochar June 2022: कुंडली में सूर्य देव अच्छे स्वास्थ्य, प्रसिद्धि, नाम, प्रतिष्ठा, सरकारी नौकरी, सफलता, सम्मान, उच्च पद के कारक होते हैं। सूर्य देव 15 जून को बुध की राशि मिथुन में प्रवेश करेंगे। इस गोचर का सबसे अधिक प्रभाव मिथुन राशि के जातकों पर ही पड़ेगा। सूर्य देव का इस राशि में गोचर स्वास्थ्य समस्याएं दे सकता है। 16 जुलाई तक सूर्य ग्रह मिथुन राशि में रहेगा। इसके बाद कर्क राशि में प्रवेश कर जायेगा। जानिए इस गोचर से किन राशि वालों को मिलेगा लाभ।