30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केतु ग्रह 2023 तक तुला राशि में करेगा गोचर, 4 राशियों के जीवन में लाएगा सुख-समृद्धि

12 अप्रैल 2022 में केतु ने तुला राशि में प्रवेश किया था। इस राशि में ये ग्रह 30 अक्टूबर 2023 तक विराजमान रहेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 26 May 2022, 4:30 PM IST

Ketu Rashi Parivartan, ketu planet 2022, ketu sit in tula rashi, केतु राशि परिवर्तन 2022, ketu transit in libra,

केतु ग्रह 2023 तक तुला राशि में करेगा गोचर, 4 राशियों के जीवन में लाएगा सुख-समृद्धि

ज्योतिष में केतु को मायावी ग्रह का दर्जा प्राप्त है। लोग इसका नाम सुनते ही घबराने लगते हैं। लेकिन ये जरूरी नहीं की केतु का सभी पर बुरा असर ही पड़े। ये ग्रह शुभ फल भी देता है। लेकिन ये आपकी कुंडली में केतु की स्थिति पर निर्भर करता है कि वो आपको कैसे फल देगा। ये ग्रह अगर जन्म कुंडली में योगकारक या शुभ भावों में और शुभ ग्रहों के साथ हो तो ये शुभ फल ही देता है। 12 अप्रैल 2022 में केतु ने तुला राशि में प्रवेश किया था। इस राशि में ये ग्रह 30 अक्टूबर 2023 तक विराजमान रहेगा। जानिए करीब डेढ़ साल की ये अवधि किन राशि वालों के लिए शुभ साबित होगी।

कर्क राशि: इस राशि वालों के लिए केतु का तुला राशि में गोचर शुभ साबित हो सकता है। आपके लंबे समय से रूके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। आपकी पद प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी के आसार रहेंगे। कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे।

सिंह राशि: केतु का तुला राशि में गोचर इस राशि के लोगों के साहस में वृद्धि करेगा। भाग्योदय होने के योग हैं। कार्यों में नेतृत्व करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत रहने के आसार हैं।

तुला राशि: इस राशि वालों के लिए भी ये गोचर शुभ फलदायी दिखाई दे रहा है। अविवाहित जातकों के लिए विवाह के योग बनेंगे। रोजगार प्राप्ति के अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

वृश्चिक राशि: आपको शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। आपके साहस में वृद्धि के आसार दिखाई दे रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आप अच्छी उन्नति हासिल करने में सफल रहेंगे। कई प्रकार के सुखों की प्राप्ति के प्रबल आसार हैं।
यह भी पढ़ें: 2025 तक कुंभ राशि में रहेंगे शनि देव, इस राशि वालों के लिए भारी समय, बरतें ये सावधानियां

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)