29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मई में इन 3 राशि वालों की खुलेगी किस्मत, नौकरी, व्यापार से लेकर लव लाइफ तक में मिलेगी बड़ी सफलता

May 2022 Lucky Zodiac Signs: ग्रह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव से मई महीना 3 राशि वालों के लिए बेद शुभ साबित होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 18 Apr 2022, 4:18 PM IST

horoscope, rashifal, may rashifal 2022, may horoscope 2022, may lucky zodiac, राशिफल, मेष राशि, mesh rashi, singh rashi,

मई में इन 3 राशि वालों की खुलेगी किस्मत, नौकरी, व्यापार से लेकर लव लाइफ तक में मिलेगी बड़ी सफलता

May Horoscope 2022: मई 2022 का महीना ग्रहों के राशि परिवर्तन के लिहाज से काफी खास होने वाला है। इस महीने कई बड़े ग्रह अपनी राशि बदलेंगे। साथ ही चंद्र ग्रहण भी इस महीने में लगने जा रहा है। मई में सूर्य, मंगल, बुध, शुक्र ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। ग्रह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव से मई महीना 3 राशि वालों के लिए बेद शुभ साबित होगा। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

मेष राशि: नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। सरकारी क्षेत्र में भी अच्छी खासी सफलता प्राप्त होगी। मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होने के आसार रहेंगे। विदेश में नौकरी मिलने की संभावना रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापार में भी अच्छा मुनाफा प्राप्त होने के संकेत मिल रहे हैं। निवेश के लिहाज से भी समय अनुकूल साबित होगा। एक से अधिक माध्यम से धन की प्राप्ति के आसार रहेंगे। प्रेम संबंधों के लिहाज से भी ये महीना आपके लिए शुभ साबित होगा।

मिथुन राशि: कार्यक्षेत्र में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों की मनोकामना पूर्ण होगी। बिजनेस पार्टनर से अच्छे संबंध स्थापित होंगे। आप आमदनी में बढ़ोतरी करने में कामयाब रहेंगे। शत्रु आप पर हावी होने की कोशिश कर सकते हैं। शादीशुदा जातकों के लिए ये महीना खुशियों भरा साबित होगा।

सिंह राशि: नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा है। भाग्य का आपको हर काम में साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। कारोबार करने वाले जातकों के लिए ये समय सफलता भरा साबित होगा। बिजनेस में निवेश के लिए अच्छा समय है। गुप्त धन प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। पैतृक संपत्ति से लाभ प्राप्त होगा। आपको लव लाइफ में सफलता हासिल होगी।
यह भी पढ़ें: 15 मई तक सूर्य देव की अपनी उच्च राशि मेष में उपस्थिति 4 राशि वालों को देगी भरपूर लाभ!