30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lucky Signs: ये 10 संकेत बताते हैं कि आपकी जेब में आने वाला है पैसा

Lucky Signs: कुछ संकेत ऐसे होते हैं जो हमें भविष्य में होने वाले धन लाभ के बारे में पहले ही बता देते हैं। आज यहां हम ऐसे ही संकेतों के बारे में बात करने जा रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 19 Apr 2022, 4:04 PM IST

Astrology, lucky signs about money, money tips, money making tips, astro tips for money, dhan prapti ke upay, money remedies,

Lucky Signs: ये 10 संकेत बताते हैं कि आपकी जेब में आने वाला है पैसा

धार्मिक मान्याओं अनुसार जब भी व्यक्ति के साथ कुछ अच्छा या बुरा होने वाला होता है तो पहले ही संकेत मिल जाते हैं। बस जरूरत होती है उन संकेतों को समझने की। ऐसे विभिन्न संकेत होते हैं जिनके माध्यम से शकुन-अपशकुन के बारे में जाना जा सकता है। कुछ संकेत ऐसे होते हैं जो हमें भविष्य में होने वाले धन लाभ के बारे में पहले ही बता देते हैं। आज यहां हम ऐसे ही संकेतों के बारे में बात करने जा रहे हैं।

-पौराणिक मान्यताओं अनुसार अगर अचानक से हाथ में खुजली होने लगे तो इसका मतलब है कि आने वाले समय में धन लाभ होने वाला है।

-किसी से पैसों का लेन-देन करते समय अगर अचानक से हाथ से पैसा छूट जाए तो समझिए धन लाभ होने वाला है।

-अगर आप पैसों से संबंधित किसी काम पर जा रहे हैं और अचानक से आपको कोई पीले वस्त्र पहनें स्त्री दिख जाए तो इसका मतलब है कि आपको धन की प्राप्ति हो सकती है।

-अगर गुरुवार के दिन कोई कुंवारी लड़की पीले वस्त्र पहनें दिख जाए तो इसका अर्थ है कि आने वाले समय में आपको कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है।

-शुक्रवार के दिन कहीं आपको केसरिया रंग की गाय दिख जाए तो इसका मतलब है कि आप पर धन की वर्षा हो सकती है।

-सपने में किसी देवी-देवता के दर्शन होना, शिवलिंग देखना भी धन प्राप्त होने का संकेत माना जाता है।

-सपने में अनाज के ढेर पर स्वयं को चढ़ते देखना, मोती, हार, मुकुट देखना भी धन प्राप्ति का संकेत माना जाता है।

-सपने में नृत्य करती हुई लड़की देखना, बच्चों को हंसते खिलखिलाते देखना, पैसे नोट के रूप में देखना, मल देखना, हरे-भरे खेत देखना भी धन के आगमन का संकेत माना जाता है।

-घर से निकलते समय किन्नर दिखना भी शुभ संकेत है। ऐसे में किन्नरों को कुछ न कुछ दान जरूर करें। ऐसा करने से धन प्राप्ति के मार्ग खुलने की मान्यता है।

-सपने में सफेद सांप का काटना धन प्राप्ति के योग बनाता है।
यह भी पढ़ें: Shani Gochar 2022, Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए शनि का गोचर खास, इस चीज में मिल सकती है बड़ी सफलता!