2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मार्च 2022 में बदल जाएगी 4 राशि वालों की तकदीर, धन-धान्य में जबरदस्त वृद्धि के आसार

March 2022 Rashifal: मार्च 2022 राशिफल के अनुसार ये महीना 4 राशि वालों की जिंदगी में कई सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी रहेगी। प्रमोशन मिलने के प्रबल आसार हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 18 Feb 2022, 12:56 PM IST

march, march horoscope 2022, march 2022 calendar, march holidays 2022,

मार्च 2022 में बदल जाएगी 4 राशि वालों की तकदीर, धन-धान्य में जबरदस्त वृद्धि के आसार

March Horoscope 2022 In Hindi: मार्च का महीना शुरू होने में अभी कुछ दिन शेष हैं। लेकिन हर कोई ये जानने को उत्सुक है कि उनके लिए ये महीना कैसा रहेगा। तो बता दें कि मार्च महीना कई मायनों में खास रहने वाला है। एक तो इस महीने की शुरुआत महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2022) जैसे बड़े पर्व से होने जा रही है। वहीं हिंदुओं का प्रमुख त्योहार होली (Holi 2022) भी इसी महीने में पड़ने वाला है। इसके अलावा बुध ग्रह भी इस महीने अपनी राशि बदलेंगे। जानिए किन राशि वालों के लिए ये महीना सबसे ज्यादा अनुकूल साबित होगा।

मेष राशि: इस राशि वालों के लिए मार्च का महीना खुशियों भरा साबित होगा। करियर में जबरदस्त सफलता प्राप्त होगी। नौकरीपेशा लोगों और कारोबारियों दोनों के लिए समय अच्छा है। शिक्षा के क्षेत्र में जबरदस्त सफलता हासिल होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होता नजर आ रहा है। आप कार्यक्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। पदोन्नति के आसार हैं।

मिथुन राशि: नौकरीपेशा जातकों के लिए ये समय अच्छा रहेगा। नौकरी में प्रमोशन के रास्ते खुलेंगे। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। नौकरी और कारोबार में आपको अपेक्षित सफलता मिलेगी। इस महीने आपके अंदर भरपूर आत्मविश्वास रहेगा। आप हर काम में अपना बेहतर प्रदर्शन दिखा सकेंगे। बजट बनाकर चलने से लाभ मिलेगा।

कर्क राशि: इस महीने नौकरीपेशा लोगों को सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आप इस महीने धन की बचत करने में भी सक्षम रहेंगे। अचानक से लाभ की प्राप्त हो सकती है। कार्यस्थल पर आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती है। प्रमोशन मिलने के आसार हैं। नई नौकरी के प्रस्ताव आ सकते हैं। कारोबार का दायरा बढ़ेगा। इस अवधि में आपके काम की खूब प्रशंसा होगी।

कन्या राशि: ये महीना आपको हर क्षेत्र में सफलता दिलाने वाला साबित होगी। आमदनी बढ़ने के योग बन रहे हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। रोग से मुक्ति मिलेगी। इस राशि के कई जातकों के लिए इस महीने प्रमोशन के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी रहेगी। कारोबार में अच्छे लाभ की संभावना है। अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है।
यह भी पढ़ें: इन नाम वाले लोगों पर धन के देवता कुबेर की रहती है विशेष कृपा, होते हैं बहुत मेहनती और बुद्धिमान