2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन नाम वाले लोगों पर धन के देवता कुबेर की रहती है विशेष कृपा, होते हैं बहुत मेहनती और बुद्धिमान

Lucky People: जिन लोगों का नाम इन अक्षर से शुरू होता है वो बहुत मेहनती, कर्मशील, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं। इनके अंदर जीतने का जबरदस्त जुनून होता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 18 Feb 2022, 12:07 PM IST

Name Astrology, astrology, lucky names, lucky hindi names,

इन नाम वाले लोगों पर धन के देवता कुबेर की रहती है विशेष कृपा, होते हैं बहुत मेहनती और बुद्धिमान

Name Astrology: अधिकतर लोगों को अपना भविष्य जानने का शौक होता है। ज्योतिषशास्त्र में भविष्य जानने के कई तरीके बताए गए हैं। जिनमें से एक तरीका नाम ज्योतिष है। नाम ज्योतिष में आप किसी भी व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर से उसके बारे में जान सकते हैं। आज यहां हम बात करेंगे कुछ ऐसे अक्षरों के बारे में जिनसें शुरू होने वाले नाम के लोग धन के मामले में लकी माने जाते हैं। इनके ऊपर धन के देवता कुबेर की विशेष कृपा दृष्टि रहती है। ये मेहनती और बुद्धिमान होते हैं।

A अक्षर: जिन लोगों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो बहुत मेहनती, कर्मशील, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं। इनके अंदर जीतने का जबरदस्त जुनून होता है। जिस काम को हाथ में लेते हैं उसमें सफलता पाकर ही दम लेते हैं। ये मेहनत से खूब धन कमाते हैं। इन पर धन के देवता कुबेर की विशेष कृपा मानी जाती है। इन्हें सारी सुख-सुविधाएं प्राप्त होती है।

B अक्षर: जिन लोगों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो मेहनती और बुद्धिमान होते हैं। ऐसे लोगों की किस्मत भी काफी तेज होती है। इन्हें भाग्य की बदौलत सबकुछ हासिल होता है। इन्हें लाइफ में धन संबंधी दिक्कतों का सामना कभी नहीं करना पड़ता। इनकी लाइफ की परेशानियां खुद ब खुद खत्म हो जाती हैं। इन्हें कोई भी चीज दूसरों से पहले हासिल होने के आसार रहते हैं।

K अक्षर: जिन लड़कों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है उन पर धन के देवता कुबेर मेहरबान रहते हैं। इनकी लाइफ में सुख सुविधाओं की कमी नहीं होती। ये खूब पैसा कमाते हैं साथ ही उन्हें जोड़कर भी रखते हैं। ये जिद्दी और जुनूनी होते हैं। एक बार किसी काम को करने की ठान लेते हैं तो उसमें जीत हासिल करके ही दम लेते हैं। पैसों के मामले में ये काफी लकी होते हैं।

N अक्षर: जिन लोगों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो खुशमिजाज और किस्मत वाले माने जाते हैं। इन्हें लाइफ में सबकुछ हासिल होता है। ये लग्जरी लाइफ जीते हैं। खूब पैसा कमाते हैं। अच्छे निवेशक होते हैं। जिस कारण इनके पास पैसों की कभी कमी नहीं रहती। लाइफ में अलग मुकाम हासिल करते हैं।
यह भी पढ़ें: ऊंचे भाग्य के साथ जन्मी होती हैं इन बर्थ डेट वाली लड़कियां, पति और पिता के लिए मानी जाती हैं लकी