
बुध ने रोहिणी नक्षत्र में किया प्रवेश, 4 राशि वालों के लिए धन और उन्नति मिलने के बने योग
Budh Nakshatra Transit 2022: ज्योतिष शास्त्र में कुल 27 नक्षत्रों का वर्णन मिलता है। जिस तरह से प्रत्येक ग्रह सभी राशियों से होकर गुजरता है और अपना राशि चक्र पूरा करता है। उसी तरह से ग्रह सभी 27 नक्षत्रों से होकर भी गुजरते हैं। 18 जून को बुद्धि के देवता बुध ग्रह ने रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश किया है। जहां ये 28 जून तक रहेंगे। बुध का इस नक्षत्र में गोचर लगभग सभी राशियों को प्रभावित करेगा। लेकिन यहां आप जानेंगे कि ये गोचर किन राशि वालों को विशेष लाभ देगा।
मेष राशि: इस राशि वालों को इस गोचर से विशेष लाभ प्राप्त होगा। धन-धान्य में वृद्धि होगी। करियर में आप ऊंचा मुकाम हासिल कर सकेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। नौकरी में उच्च स्थान की प्राप्ति के योग बन रहे हैं।
वृषभ राशि: इस राशि के लोगों के लिए ये नक्षत्र गोचर लाभप्रद साबित होगा। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी। एक से अधिक माध्यमों से धन की प्राप्ति करने में आप सफल रहेंगे। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। इस राशि वालों के जीवन में भरपूर सुख और समृद्धि प्राप्त होने के योग बनेंगे।
कर्क राशि: इस राशि वालों के लिए ये समय अनुकूल साबित होगा। हर काम में सफलता प्राप्त होती दिखाई दे रही है। करियर में आप एक अलग मुकाम हासिल करने में सफल रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। भाग्य का खूब साथ मिलेगा। अचानक से धन की प्राप्ति होने के योग बन रहे हैं।
वृश्चिक राशि: आपकी ऊपर इस दौरान मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी। धन-धान्य में वृद्धि होगी। एक से अधिक माध्यमों से धन प्राप्त हो सकता है। कर्ज का निपटारा कर पाने में आप सफल रहेंगे। आर्थिक जीवन सुखमय रहेगा।
यह भी पढ़ें: रणबीर कपूर, आलिया भट्ट से लेकर कैटरीना और विक्की कौशल तक जानें किस सेलिब्रिटी की क्या है राशि
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)
Published on:
19 Jun 2022, 9:42 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.