मेष राशि: बुध और शुक्र की युति का लाभ इस राशि वालों को मिलेगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। विदेश यात्रा से अच्छा धन लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। पैसों की इस दौरान कमी नहीं रहेगी। निवेश के लिहाज से भी समय शुभ दिखाई दे रहा है।
वृषभ राशि: इस राशि में ही बुध और शुक्र की युति होने जा रही है। इस युति से आपकी किस्मत चमकने के आसार रहेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत रहेगी। एक से अधिक माध्यमों से धन प्राप्त होने के आसार दिख रहे हैं। बिजनेस वालों को भी अच्छा मुनाफा होने की संभावना रहेगी।
वृश्चिक राशि: बिजनेस वालों के लिए ये युति शुभ साबित होगी। जीवन में सुख-समृद्धि आएगी। नई नौकरी मिलने के प्रबल आसार हैं। मेहनत से किसी भी काम में सफलता प्राप्त करने में सफल रहेंगे। अचानक से कहीं से धन प्राप्त हो सकता है। मां लक्ष्मी आप पर मेहरबान रहेंगी।
धनु राशि: इस राशि वालों को इस युति के प्रभाव से अच्छा धन प्राप्त होने की संभावना रहेगी। विदेश यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत रहेगी। अटके हुए काम इस अवधि में पूरे हो सकते हैं।जून में 5 बड़े ग्रहों का परिवर्तन, 3 राशि वालों के लिए अत्यंत शुभ, धन वृद्धि के प्रबल आसार