28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पैसों के मुश्किल हालात में मिलेगी मदद, बस इन बातों का ध्यान रखें

कोरोना वायरस का असर...
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 23 May 2020, 1:21 PM IST

money mantras for good financial situation

money mantras for good financial situation

देश व दुनिया में कोरोना वायरस का असर शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप से भी पड़ा है। कोरोना के मकड़जाल में जहां लोगों की आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर हो रही है, वहीं पैसे की अचानक जरूर भी लोगों के सामने इन दिनों लगातार आ रही है। ऐसे में पैसों की कमी लोगों को और बुरी तरह से तोड़ रही है।

इस संबंध में ज्योतिष के जानकार पंडित सुनील शर्मा का कहना है कि कई लोगों के घरों में पैसा आता तो है, लेकिन कहा चला जाता है इस संबंध में पता हर नहीं चलता। वहीं कई लोगों के पास पैसा नहीं आ पाता... ऐसे में इन दिनों लॉकडाउन के चलते लोग जीवन में पैसों की तंगी से छुटकारा पाने के लिए धन के देवता कुबेर देव की पूजा-अर्चना कर सकते हैं।

MUST READ :यदि सपने में आएं हनुमानजी, तो जानें क्या होने वाला है आपके साथ

पंडित शर्मा के अनुसार सनातन धर्म में भगवान कुबेर को धन के देवता माना जाता है। माना जाता है कि इनकी पूजा से घर में सुख-समृद्धि के साथ अथाह धन दौलत आती है। कहा जाता है कि यदि कोई निर्धन व्यक्ति पूरे विधि-विधान व तन मन से कुबेर देव की पूजा करता है तो वो कुछ ही दिनों में वह धनवान बन जाता है।

कुबरे देव का मंत्र-
ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय,
धन धन्याधिपतये धन धान्य समृद्धि मे देहि दापय स्वाहा।

पं. शर्मा के अनुसार इस मंत्र का जाप करते समय अपने समक्ष धन लक्ष्मी कौड़ी स्थापित करें और दक्षिण की तरफ मुंह करके बैठें। तीन महीने तक रोज़ाना 108 बार इस मंत्र का जाप करें।

MUST READ :इस मंदिर में दाल चढ़ाने से उतर जाते हैं सारे कर्ज! जानिये क्या करना होता है इसके लिए...

तीन महीने के बाद इस कौड़ी को अपनी तिज़ोरी में रख लें धीरे-धीरे कुबेर देव की कृपा आप पर होने लगेगी और कुबरे देवता की कृपा से आपकी तिज़ोरी कभी खाली नहीं होगी।

ध्यान रहे इस मंत्र का जाप करते समय नियम बीच में टूटे नहीं और न ही किसी को इसके बारे में पता चले। कहा जाता है कि अगर इस मंत्र का जाप करते समय थोड़ी सी भी चूक हो जाए तो ये जाप प्रभावकारी नहीं रहता है।

इसके अलावा रावण संहिता में भगवान कुबेर की कृपा पाने के लिए मंत्र दिया गया है-
ॐ श्रीं, ॐ ह्रीं श्रीं, ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं वित्तेश्वराय: नम:।


वर्तमान परिदृश्य में ये भी बरतें सावधानी...
वहीं दूसरी ओर जानकारों का कहना है कि लॉकडाउन के चलते जहां लोगों की आर्थिक स्थिति बुरी तरह से प्रभावित हो रही है वहीं घर में रहते हुए अचानक आई कोई इमरजेंसी से निपटने के लिए तैयार रहना जरूरी है , ऐसे में हमें कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

MUST READ : लुप्त हो जाएगा आठवां बैकुंठ बद्रीनाथ - जानिये कब और कैसे! फिर यहां होगा भविष्य बद्री...

एक अर्जेन्ट फंड का निर्माण
लॉकडाउन की वजह से इस समय ज्यादातर लोग घरों में हैं और बेवजह बाहर जाने से बच रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद कभी अचानक जरूरत से ज्यादा पैसों की जरूरत पड़ने पर अर्जेन्ट फंड आपके काम आ सकता है। ऐसी इमरजेंसी से बचने के लिए कम से कम छह महीने का अर्जेन्ट फंड जरूर बनाएं। यह फंड मुश्किल समय में काम आता है।

फालतू खर्चों को कम करें
जितना हो सके अपने फिजूल खर्चों को कम करें। खर्चों को देखते हुए पहले से ही बजट बनाकर रखें। नौकरी के अलावा वैकल्पिक इनकम के साधन भी तलाश करें और बाजार में नए अवसरों पर नजर रखें।

सोच समझ कर ही निवेश करें
यदि आपके पास पर्याप्त मात्रा में पैसा है, और आप इसे निवेश में लगाना चाहते है। तो इस मामले में अभी बहुत संभल कर रहने की जरूरत है। इन दिनों बाजार में उठापटक तेज हो रही है ऐसे में बिना सोचे-समझे निवेश ना करें। इस समय एजेंटों की ओर से लुभावने ऑफरों से भी सावधान रहें।

न लें कर्ज
इस समय कितनी भी जरूरत क्यों ना हो कर्ज लेने से बचें क्योंकि कर्ज उतारने का बोझ हमेशा रहता है। अगर आपने पहले से कोई कर्ज लिया है तो जल्द से जल्द उसे उतारने की कोशिश करें।