29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Numerology: इन बर्थ डेट वाले लड़के-लड़कियां अपने पिता को बनाते हैं धनवान

ज्योतिष अनुसार कुछ बच्चे अपने पिता के लिए इतने लकी होते हैं कि उनके जन्म के बाद से उनके पिता को करियर में खूब तरक्की मिलने लगती है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 28 Jul 2022, 3:22 PM IST

numerology, ankjyotish, number 3, numbers astrology, date of birth, birth astrology, radix 3 people,

Numerology: इन बर्थ डेट वाले लड़के-लड़कियां अपने पिता को बनाते हैं धनवान

Ank Jyotish: कहते हैं हर बच्चा अपनी किस्मत लेकर आता है। यानी जिस बच्चे के भाग में तमाम सुख-सुविधाएं लिखी हैं तो उसके भाग्य से उसके घर-परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक होने लगती है। ज्योतिष अनुसार कुछ बच्चे अपने पिता के लिए इतने लकी होते हैं कि उनके जन्म के बाद से उनके पिता को करियर में खूब तरक्की मिलने लगती है। आज यहां हम ऐसे ही बच्चों के बारे में जानेंगे अंक ज्योतिष से।

जिन जातकों की जन्म तारीख 3, 12, 21 और 30 होती है उनका मूलांक 3 होता है। इस मूलांक के बच्चे किस्मत के धनी माने जाते हैं। इन पर देवगुरु बृहस्पति की विशेष कृपा रहती है। इन्हीं की कृपा से इन्हें लाइफ में सबकुछ हासिल होता है। इनके पास कभी किसी चीज की कमी नहीं होती। इनकी किस्मत काफी ऊंची है। ये अपने माता-पिता और घर के अन्य सदस्यों के लिए भी भाग्यशाली माने जाते हैं। कुल मिलाकर इनकी आर्थिक स्थिति अच्छी होती है।

इस मूलांक के लोगों को हर जगह मान-सम्मान प्राप्त होता है। ये मेहनती और बुद्धिमान होते हैं। जिस वजह से इन्हें हर काम में सफलता मिलने की प्रबल संभावना रहती है। इन्हें कम प्रयासों में ही अच्छी सफलता हासिल हो जाती है। इस मूलांक के बच्चों पर देवी लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है। ये अपने पिता और परिवार वालों के लिए भी काफी लकी साबित होते हैं।

इनके अंदर नेतृत्व करने की अच्छी क्षमता होती है। ये कोई भी चीज काफी जल्दी सीख लेते हैं। नौकरी और बिजनेस ये दोनों काम कर सकते हैं। ये बातचीत में माहिर होते हैं। जिसके जरिए ये किसी को भी अपनी तरफ आकर्षित कर लेते हैं।
यह भी पढ़ें: कर्क में शुक्र-सूर्य की युति से इन 4 राशियों के वैवाहिक जीवन में आएगी खुशहाली, मिल सकता है सुखद समाचार