28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोगों को मैनिपुलेट करने में माहिर माने जाते हैं इन 4 राशियों के लोग

Zodiac Signs Astrology: ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसी राशियों के बारे में बताया गया है जिनसें जु़ड़े लोग अत्याधिक मैनिपुलेटिव होते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 29 Jun 2022, 10:06 AM IST

zodiac signs, astrology, singh rashi, mesh rashi, vrisbha rashi, singh rashi, kanya rashi, leo zodiac, aries zodiac,

लोगों को मैनिपुलेट करने में माहिर माने जाते हैं इन 4 राशियों के लोग

अमूमन हमारे बड़े बुजुर्गों से ये बात सुनने को मिल जाती है कि झूठ बोलना महा पाप होता है। इसलिए इंसान को कभी भी झूठ नहीं बोलना चाहिए। लेकिन कई बार लाइफ में कुछ ऐसी परिस्थिति आ जाती है जब व्यक्ति को झूठ का सहारा लेना पड़ता है। खासकर ऐसा तब होता है जब सच बोलने से नुकसान होने की संभावना रहती है। लेकिन कुछ लोग ऐसी भी होते हैं जो बात-बात पर झूठ बोलते हैं। अपनी बातों को सही साबित करने के लिए किसी को भी मैनिपुलेट कर सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसी राशियों के बारे में बताया गया है जिनसें जु़ड़े लोग अत्याधिक मैनिपुलेटिव होते हैं।

मिथुन राशि: इस राशि के लोग दूसरों से अपना काम निकलवाने में माहिर माने जाते हैं। इनके अंदर दूसरों को मैनिपुलेट करने की कला होती है। इनके अंदर कब क्या चल रहा है ये इस बात की दूसरों को भनक भी नहीं लगने देते। ये किसी का भी विश्वास तुरंत जीत लेते हैं फिर चाहे इन्हें इसके लिए झूठ का ही सहारा क्यों न लेना पड़े। इस राशि के लोग झूठ बोलने से जरा भी नहीं घबराते।

कर्क राशि: इस राशि के लोग दिल के साफ होते हैं। दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। ये वैसे तो झूठन नहीं बोलते लेकिन जब बोलते हैं तो कोई इनका झूठ पकड़ नहीं सकता। जब इन लोगों को अपनी बात किसी से मनवानी होती है तब ये झूठ का सहारा लेते हैं।

सिंह राशि: इस राशि के लोग हमेशा दूसरों की नजरों में बने रहना चाहते हैं। ये चाहते हैं कि ये जहां भी जाएं लोग इनकी ही बात करें। ये कई बार दूसरों पर अपना इंप्रेशन जमाने के लिए तरह-तरह की बातें करते हैं। लोगों को मैनिपुलेट करते हैं। ये किसी को भी अपनी बातों में उलझा लेते हैं और अपनी बातों पर विश्वास करने के लिए मजबूर कर देते हैं।

तुला राशि: इस राशि के लोग ये कभी नहीं चाहते कि कोई इनकी वजह से दुखी हो। ऐसे में जब इन्हें ऐसा लगता है कि कोई इनकी वजह से परेशान है या फिर परेशान हो सकता है तो ये स्थिति को संभालने के लिए सामने वाले को मैनिपुलेट करते हैं। फिर इसके लिए चाहे इन्हें झूठ का ही सहारा क्यों न लेना पड़े।
यह भी पढ़ें: ज्योतिष: बुध का मिथुन राशि में गोचर 3 राशि के लोगों को बनाएगा धनवान

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)