31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शनि की टेढ़ी नजर से नहीं बच पाएंगे इन 3 राशियों के जातक, इन पर जल्द शुरू होगी शनि की दशा!

Shani Transit 2022: अप्रैल के अंत तक शनि अपनी स्वराशि कुंभ में प्रवेश कर जायेंगे। ये गोचर 3 राशि वालों की मुश्किलें बढ़ाने वाला साबित हो सकता है। क्योंकि इन राशियों पर शनि की साढ़े साती या ढैय्या शुरू हो जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 21 Apr 2022, 10:15 AM IST

shani dev, shani, shani transit 2022, shani transit april 2022, shani transit in Pisces 2022,

शनि की टेढ़ी नजर से नहीं बच पाएंगे इन 3 राशियों के जातक, इन पर जल्द शुरू होगी शनि की दशा!

Shani Transit In April 2022: शनि ग्रह हमारे जीवन को विशेष रूप से प्रभावित करता है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार शनि को न्याय देवता की उपाधि प्राप्त है। ये मनुष्य को उनके कर्मों का फल देते हैं। यानी अच्छे कर्म का अच्छा फल और बुरे कर्म का बुरा फल। कहते हैं जिस व्यक्ति पर शनि की टेढ़ी नजर पड़ती है उसका जीवन परेशानियों से भर जाता है। इसलिए हर कोई इनकी बुरी दृष्टि से बचने के लिए कई तरह के उपाय करता है। 29 अप्रैल को शनि अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। इस दौरान ये कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। जानिए किन राशियों के लिए ये गोचर परेशानियां बढ़ाने वाला साबित होगा।

अप्रैल में क्या रहेगी शनि की चाल? शनि 29 अप्रैल तक मकर राशि में विराजमान हैं। इसके बाद ये कुंभ राशि में गोचर करने लगेंगे। 5 जून को शनि वक्री हो जायेंगे और फिर 12 जुलाई को ये वक्री अवस्था में अपनी पिछली गोचर राशि मकर में फिर से गोचर करने लगेंगे। साल 2022 के अंत तक ये मकर राशि में ही रहेंगे। 17 जनवरी 2023 को ये कुंभ राशि में वापस आ जायेंगे।

इन 3 राशियों पर रहेगी शनि की टेढ़ी नजर: अप्रैल में शनि जैसे ही अपनी राशि बदलेंगे वैसे ही 3 राशि वालों पर इनकी टेढ़ी नजर पड़ेगी। ये राशियां हैं कर्क, वृश्चिक और मीन। दरअसल, इन तीनों ही राशियों पर शनि की दशा शुरू हो जाएगी। जिनमें कर्क और वृश्चिक वालों पर शनि की ढैय्या शुरू होगी तो मीन वालों पर शनि साढ़े साती। वहीं इस दौरान 3 ऐसी भी राशियां रहेंगी जिन्हें शनि की दशा से मुक्ति मिल जाएगी। ये राशियां हैं मिथुन, तुला और धनु। बता दें मिथुन और तुला वालों को शनि ढैय्या से मुक्ति मिलेगी तो धनु वालों को शनि साढ़े साती से।

शनि की टेढ़ी नजर से बचने के उपाय: जीवन में ईमानदार बनें। हमेशा सत्य बोलें। बड़े बुजुर्गों का सम्मान करें। किसी महिला को अपमानित न करें। असहाय लोगों की मदद करें। पीपल के पेड़ पर जल डालें। शनिवार के दिन शाम के समय सरसों के तेल का दीपक चौराहे पर या पीपल के पेड़ के नीचे जलाएं। शिव जी की और हनुमान जी की सच्चे मन से उपासना करें।
यह भी पढ़ें: 30 साल बाद शनि की घर वापसी से 3 राशि वालों को करियर में मिलेगी सुनहरी सफलता!