शनि ग्रह (Saturn Planet) की साढ़े सात साल तक चलने वाली दशा को शनि साढ़े साती कहते हैं। शनि को एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने में करीब ढाई साल का वक्त लग जाता है। गोचर करते हुए शनि जिस राशि में रहता है उस राशि समेत उसकी अगली राशि और बारहवीं राशि पर भी शनि साढ़े साती का प्रभाव रहता है। कुल मिलाकर शनि की ये दशा एक साथ 3 राशियों पर चलती है। वर्तमान में शनि मकर राशि में मौजूद हैं। इस समय मकर, धनु और कुंभ वालों पर शनि साढ़े साती का प्रभाव है। 29 अप्रैल को शनि कुंभ राशि में प्रवेश कर जायेंगे जहां ये 29 मार्च 2025 तक रहेंगे। जानिए इस अवधि में किन राशियों के लोगों पर शनि साढ़े साती रहेगी।