
जल्द सिंह राशि में साथ होंगे शुक्र और सूर्य, इन राशियों के लोग होंगे मालामाल!
ज्योतिष में शुक्र को दैत्यों का गुरु माना जाता है। सभी ग्रहों में शुक्र सबसे चमकीला ग्रह होने के साथ-साथ बृहस्पति के बाद दूसरा सबसे शुभ ग्रह भी है। शुक्र के कारण ही व्यक्ति को जीवन में सभी सुख-सुविधाएं प्राप्त होती हैं। प्रेम संबंध, भौतिक सुख-सुविधाओं, शौहरत, कला, सौंदर्य और फैशन-डिजाइनिंग आदि शुक्र के कारक तत्व माने गए हैं। ये ग्रह वृषभ और तुला का स्वामी ग्रह है। मीन में उच्च का होता है और कन्या में नीच का होता है। 31 अगस्त को शुक्र ग्रह सिंह राशि में प्रवेश कर रहा है। जहां पहले से ही सूर्य देव भी विराजमान हैं। जानिए इन दोनों ग्रहों की युति का किन राशियों को भरपूर लाभ मिलेगा।
वृषभ राशि: इस दौरान आपकी सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा और आप अपनी मां से स्नेह और प्यार प्राप्त करेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। धन की कोई कमी नहीं होगी।
सिंह राशि: इस दौरान आप अपने जीवन का पूरी तरह से खुलकर आनंद लेते दिखाई देंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और आप कई प्रभावशाली लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर सकेंगे। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी।
तुला राशि: आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप अपना धन संचय करने में सक्षम रहेंगे। प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी।
कुंभ राशि: वैवाहिक जीवन में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। धन-धान्य में वृद्धि के प्रबल आसार हैं। एक से अधिक माध्यमों से धन प्राप्त करने में सफल रहेंगे। यात्रा सुखद रहेगी। इससे अच्छा धन बनाने में आप सफल रहेंगे।
यह भी पढ़ें: दिन भर में इन 5 मंत्रों के जाप से जीवन में खुशहाली और समृद्धि बनी रहने की है मान्यता
Published on:
23 Aug 2022 09:59 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
