7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाग्य के अमीर माने जाते हैं इन नाम वाले लोग, जीवन के हर क्षेत्र में पाते हैं सफलता

आज यहां हम कुछ ऐसे अक्षरों के नाम वाले लोगों के बारे में बात करेंगे जो भाग्य के अमीर माने जाते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 30 Jun 2022, 9:25 AM IST

Name Astrology, astrology, lucky people, rich people, lucky hindu names, lucky hindu girls names, lucky hindu boys names,

भाग्य के अमीर माने जाते हैं इन नाम वाले लोग, जीवन के हर क्षेत्र में पाते हैं सफलता

Name Astrology: ज्योतिष शास्त्र अनुसार नाम के पहले अक्षर का हमारे जीवन पर खास प्रभाव ड़ता है। इसलिए हिंदू धर्म में बच्चे का नाम बेहद सोच-समझकर रखा जाता है। अधिकतर लोगों का नाम उनकी कुंडली के अनुसार रखा होता है। कहते हैं कुंडली पर आधारित रखे गए नाम अधिक प्रभावी होते हैं। आज यहां हम कुछ ऐसे अक्षरों के नाम वाले लोगों के बारे में बात करेंगे जो भाग्य के अमीर माने जाते हैं।

A अक्षर से शुरू होने वाले नाम के लोग अत्यंत भाग्यशाली होते हैं। ये अपनी जिंदगी राजा के समान जीते हैं। इन्हें लाइफ में तमाम सुख सुविधाएं प्राप्त होती हैं। करियर में ये काफी नाम कमाते हैं। इनके पास कभी किसी चीज की कमी नहीं होती। ये कड़ी मेहनत के दम पर लाइफ में कुछ भी हासिल कर सकते हैं।

L अक्षर से जिन लोगों का नाम शुरू होता है उनकी किस्मत काफी तेज होती है। इन्हें हर काम में भाग्य का जबरदस्त साथ मिलता है। इन लोगों के अंदर नेतृत्व करने की अच्छी क्षमता होती है। ये लोग तेज दिमाग के दम पर लाइफ के हर क्षेत्र में सफलता पा लेते हैं। ये जिस काम को करने की ठान लेते हैं उसमें सफलता पाकर ही दम लेते हैं।

N अक्षर से जिन लोगों का नाम शुरू होता है वो भाग्यशाली माने जाते हैं। इनकी किस्मत काफी तेज होती है। ये जोखिम भरे कार्यों को करने में भी माहिर होते हैं। इनका पास खूब जमीन-जायदाद होती है। ये मेहनती और कर्मशील होते हैं। जीवन में ये बहुत जल्दी ऊंचे मुकाम पर पहुंच जाते हैं।
यह भी पढ़ें: 2025 तक शनि इन 5 राशि वालों को कर सकते हैं परेशान, जानें बुरे प्रभाव से बचने के उपाय

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)