
Jyotish: हल्दी समेत इन 3 चीजों को कभी न दें उधार, घर की बरकत पर पड़ सकता है बुरा असर
ज्योतिष शास्त्र में जीवन में शुभ प्रभावों में वृद्धि के लिए बहुत से उपाय बताए गए हैं। वहीं कुछ ऐसी आम बातें हैं जिनका ख्याल रखकर आप अपने घर से नकारात्मकता को दूर रख सकते हैं। जिस प्रकार वास्तु शास्त्र में चीजों के रख-रखाव और दिशाओं का महत्व है। उसी प्रकार ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रसोई की कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें आपको कभी पूर्णतः खत्म नहीं होने देना चाहिए और ना ही इन्हें कभी किसी को उधार देना चाहिए। मान्यता है कि हल्दी समेत इन चीजों को उधार देने से घर की बरकत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है...
इन चीजों का न करें लेन-देन
हल्दी
हिंदू धर्म शास्त्रों में हल्दी को बहुत ही शुभ माना जाता है और पूजा-पाठ के साथ शादी-ब्याह जैसे मांगलिक कार्यों में भी इसका उपयोग किया जाता है। इसके साथ ही ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हल्दी का संबंध बृहस्पति ग्रह से माना गया है। इस कारण हल्दी को किसी को उधार देने की मनाही है। अन्यथा करियर, वैवाहिक और आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
नमक
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मान्यता है कि जिस प्रकार नमक के बिना भोजन बेस्वाद लगता है उसी प्रकार रसोई में भी नमक कभी खत्म नहीं होना चाहिए। साथ ही ध्यान रखें कि कभी भी सूर्यास्त के बाद किसी को नमक उधार न दें क्योंकि इससे घर के सदस्यों को धन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
दूध
ज्योतिष शास्त्र में दूध का संबंध चंद्र ग्रह से माना गया है। इस कारण सूर्यास्त के बाद दूध या इससे बनी चीजें भी उधार देना शुभ नहीं माना जाता।
प्याज
लहसुन-प्याज पर केतु ग्रह का आधिपत्य होता है। ऐसे में ज्योतिष में जानकारों के अनुसार सूर्यास्त के बाद लहसुन-प्याज का लेन-देन करने से घर की बरकत चली जाती है।
यह भी पढ़ें: Vastu: घर की इस दिशा में लगा कैलेंडर हटा दें तुरंत, घरवालों की तरक्की और सेहत पर पड़ सकता है नकारात्मक प्रभाव
Updated on:
27 Jul 2022, 4:23 PM IST
Published on:
27 Jul 2022, 4:18 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.