3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ज्योतिष: जन्म के भाव से जानें तांबा, सोना या चांदी किस पाए के साथ पैदा हुए हैं आप, भाग्य से कैसे है इसका संबंध

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब किसी का जन्म होता है तो उस समय ग्रह, नक्षत्रों की स्थिति से कुंडली बनती है। वहीं कुंडली में चंद्रमा के भाव से इस बात का निर्धारण होता है कि व्यक्ति सोना, तांबा, चांदी या लोहा किस पाए के साथ जन्मा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanya Paliwal

•

Updated: 8 Aug 2022, 2:17 PM IST

sone ka paya kaisa hota hai, chandi ke paye me janam, tambe ka paya in astrology, silver paya in astrology means, copper paya kaise banta hai in hindi, jyotish shastra, latest religious news,

ज्योतिष: जन्म के भाव से जानें तांबा, सोना या चांदी किस पाए के साथ पैदा हुए हैं आप, भाग्य से कैसे है इसका संबंध

बच्चे के जन्म से समय ग्रह, नक्षत्रों की चाल की गणना से उसकी कुंडली बनाई जाती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इसी से व्यक्ति का स्वभाव और भाग्य निर्धारित होता है। साथ ही आपने सुना होगा कि कुछ बच्चे चांदी, कुछ सोना या लोहे के पाए के साथ पैदा होते हैं। क्या आप जानते है कि इसका आपके जीवन से क्या संबंध है? ज्योतिष अनुसार जन्म कुंडली में चंद्रमा किस भाव में मौजूद है, इससे बच्चे के सोना, चांदी या तांबा पाए का निर्धारण होता है। यानि धातु भी व्यक्ति के भाग्य को प्रभावित करती है। आइए जानते हैं किस पाए के साथ जन्मे हैं आप और आपके भाग्य से जुड़ी कुछ खास बातें...

चांदी का पाया
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि जन्म कुंडली में चंद्रमा द्वितीय, पांचवें या नौवें भाव में मौजूद होता है तो ऐसे बच्चे चांदी के पाए में जन्‍म लेते हैं। चांदी के पाए में जन्मे लोग बड़े भाग्‍यशाली माने जाते हैं। इन्हें अपने जीवन में तरक्की के लिए ज्यादा संघर्ष नहीं करना पड़ता।

तांबे का पाया
तांबे को शास्त्रों में एक श्रेष्ठ धातु माना गया है। वहीं ज्योतिष के जानकारों के मुताबिक जब जन्म कुंडली में चंद्रमा तीसरे, सातवें या दसवें भाव में होता है तो ऐसे लोग तांबे के पाए के साथ जन्मे होते हैं। मान्यता है कि तांबे के पाए में जन्मे लोग अपने साथ-साथ अपने परिवार के लिए भी भाग्यशाली होते हैं।

सोने का पाया
यूं तो सोना एक कीमती और शुभ धातुओं में शामिल है। लेकिन ज्योतिष में सोने के पाए को बहुत शुभ नहीं माना गया है। जब जन्म कुंडली में चंद्रमा प्रथम, छठे और ग्यारहवें भाव में हो तो ऐसे व्यक्ति का जन्म सोने के पाए के साथ होता है। माना जाता है कि इस पाए में जन्मे बच्चों का जीवन कई कठिनाइयों से भरा होता है। उन्हें आगे चलकर सेहत और पैसों से जुड़ी परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। हालांकि ये जातक अपनी मेहनत से अपने रास्ते में आने वाली बाधाओं से लड़कर आगे बढ़ते हैं। ऐसे में ज्योतिष अनुसार इन लोगों के लिए क्षमतानुसार सोने का दान करना शुभ माना गया है।

यह भी पढ़ें: विदुर नीति: जिन लोगों के पास होती हैं ये 3 चीजें, मुंह मोड़ लेती है उनसे सफलता