
ज्योतिष शास्त्र: सुबह-सुबह जेब से सिक्का गिरना माना जाता है मां लक्ष्मी की कृपा का संकेत, जानें पैसे मिलने या खोने से जुड़ी ये धार्मिक मान्यता
हर व्यक्ति के लिए पैसे का बहुत महत्व होता है। इंसान जीवन में मेहनत करके तरक्की और धन दोनों प्राप्त करना चाहता है ताकि वह अपनी जरूरतों को पूरा कर सके। लेकिन कई बार जाने-अनजाने यदि यही पैसे कहीं गिर जाएं या खो जाएं तो बड़ा दुख भी होता है। लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सुबह-सुबह यदि आपकी जेब से पैसे खो जाएं तो इसे शुभ संकेत माना जाता है। तो आइए जानते हैं पैसे खोने या मिलने से जुड़ी धार्मिक मान्यताएं...
सुबह-सुबह जेब से सिक्का गिरना
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की जेब से सुबह-सुबह जेब से सिक्का जमीन पर गिरे तो यह एक शुभ संकेत माना जाता है। मान्यता है कि निकट भविष्य में आपको धन लाभ प्राप्त होगा और किसी डील में सफलता मिल सकती है। लेकिन ध्यान रखें कि जानबूझकर ऐसा ना करें क्योंकि इससे मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।
सुबह के समय पैसों से भरा पर्स मिलना
ज्योतिष के जानकारों के मुताबिक यदि आपको सुबह कहीं पैसों से भरा पर्स पड़ा हुआ मिलता है तो माना जाता है कि मां लक्ष्मी पर आपकी कृपा होने वाली है और आपके सभी कार्य निर्विघ्न संपन्न होंगे।
धन देते समय गिरने का मतलब
यदि आप किसी को पैसे दे रहे हैं और वह अचानक से आपके हाथ से छूट कर नीचे गिर जाते हैं तो यह आपके और सामने वाले दोनों के लिए खुशी की बात है। ज्योतिष अनुसार मान्यता है कि यह आपके कहीं अटके हुए धन के वापस मिलने का संकेत होता है।
यह भी पढ़ें: Jyotish: हल्दी समेत इन 3 चीजों को कभी न दें उधार, घर की बरकत पर पड़ सकता है बुरा असर
Updated on:
27 Jul 2022, 5:07 PM IST
Published on:
27 Jul 2022, 5:05 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.