31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Basant Panchami: क्या है बसंत पंचमी को अबूझ मुहूर्त कहने का कारण, आज शिव योग का महत्व

Basant Panchami पर विद्या की देवी मां सरस्वती और कामदेव की पूजा की जाती है। इस दिन को बागेश्वरी जयंती और श्रीपंचमी के रूप में भी जाना जाता है। यह अबूझ मुहूर्त (Abujh Muhurt) माना जाता है, अन्नप्राशन, मुंडन, विवाह जैसे मांगलिक कार्य बिना खास मुहूर्त का विचार किए कराए जाते हैं। लेकिन इस साल बसंत पंचमी (Basant Panchami 2023)पर एक खास मुहूर्त बना हुआ है, जिसमें किया गया नया काम विशेष फलदायी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pravin Pandey

•

Updated: 26 Jan 2023, 11:17 AM IST

goddess_saraswati.jpg

basant panchami 2023

बसंत पंचमी तिथिः दृक पंचांग के अनुसार बसंत पंचमी तिथि की शुरुआत 25 जनवरी बुधवार दोपहर 12.34 बजे से हुई है,यह तिथि 26 जनवरी सुबह 10.28 बजे संपन्न हो रही है। हालांकि बसंत पंचमी पूजा का मुहूर्त 26 जनवरी सुबह 7.05 बजे से दोपहर 12.33 बजे तक होगी।


बसंत पंचमी पर शुभ योगः खास बात यह है कि आज एक विशेष योग शिव योग बना हुआ है। शिव योग को तंत्र एवं वाम योग भी कहते हैं। इस योग में भगवान शिव की पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है। शिव योग (Shiva Yoga today) 25 जनवरी शाम 6.14 से लगा है और यह शुभ योग 26 जनवरी दोपहर 3.28 मिनट तक है।


बसंत पंचमी अबूझ मुहूर्तः ज्योतिषाचार्यों के अनुसार बसंत पंचमी के दिन पूरे दिन दोष रहित श्रेष्ठ योग रहता है (Basant Panchami 2023)। इसके पीछे की कथा के अनुसार भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह से पूर्व देवताओं ने इसी दिन यानी माघ शुक्ल पंचमी के दिन तिलक कार्यक्रम का आयोजन किया था।

इसके कारण इस तिथि को मांगलिक कार्यक्रम शादी आदि के लिए शुभ माना जाता है। यह भी कहा जाता है कि बसंत पंचमी पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा से अविवाहित लोगों को मनचाहा साथी प्राप्त होता है। इन सब वजहों से इस दिन बड़ी संख्या में शादियां होती हैं और अन्य मांगलिक कार्यक्रम भी इस दिन आयोजित किए जाते हैं।

ये भी पढ़ेंः Vasant Panchami puja: इस बार बसंत पंचमी पर मां सरस्वती की पूजा में जरूर रख लें ये चीजें, राहु नहीं करेगा परेशान


बसंत पंचमी पर ये लोग भी कर सकते हैं शादी

1. ऐसे व्यक्ति जिनकी शादी में कोई रूकावट आ रही है वे बसंत पंचमी पर शादी कर सकते हैं।
2. वर वधू के गुण नहीं मिल रहे हैं तो ऐसे युवा भी इस दिन विवाह कर सकते हैं, ताकि विवाह शुभ फलदायक हो।
3. शुभ मुहूर्त नहीं मिल रहा है तो बिना किसी विचार के इस दिन विवाह कर सकते हैं।
4. जिनको तुरंत किसी कारण से शादी करना है, वो इस दिन विवाह कर सकते हैं।