3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सामुद्रिक शास्त्र: गुडलक लेकर पैदा होते हैं ऐसे लोग जिनके चेहरे पर यहां होता है बर्थ मार्क

Samudrik Shastra: कई लोगों के शरीर के विभिन्न हिस्सों पर जन्म से ही कुछ निशान होते हैं जिन्हें बर्थ मार्क कहते हैं। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार आपके चेहरे के इस जगह बर्थ मार्क के भी कई मतलब होते हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanya Paliwal

•

Updated: 23 Jun 2022, 3:48 PM IST

birthmark meaning, birthmark meaning on face, face birthmark meaning, birthmark good luck, meaning of birthmark on cheek, meaning of birthmark on forehead, neck birthmark meaning, samudrik shastra, samudra shastra in hindi, lucky marks on face, latest religious news,

सामुद्रिक शास्त्र: गुडलक लेकर पैदा होते हैं ऐसे लोग जिनके चेहरे पर यहां होता है बर्थ मार्क

Birthmark Meaning: बहुत से लोगों के शरीर पर जन्म के बाद से ही कुछ निशान दिखाई देने लगते हैं। इन निशानों को बर्थ मार्क कहा जाता है। सामुद्रिक शास्त्र में इन निशानों द्वारा किसी व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य के बारे में जानकारी दी जाती है। हालांकि प्रत्येक निशान का अपना अलग मतलब होता है। तो आइए जानते हैं कि चेहरे की इन जगहों पर बर्थ मार्क का क्या है मतलब...

माथे के बीच में बर्थ मार्क होना
यदि किसी व्यक्ति के माथे के बीच में बर्थ मार्क है तो सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार इसका मतलब है कि ऐसे लोग सभी को अपने व्यक्तित्व द्वारा काफी जल्दी आकर्षित कर लेते हैं। इन लोगों का प्रयास हमेशा सभी को खुश रखने का होता है जो कई बार इन्हीं के लिए समस्या खड़ी कर देता है।

दाएं गाल पर बर्थ मार्क होना
अगर किसी महिला के दाएं गाल पर बर्थ मार्क है तो इसका मतलब है कि उसका वैवाहिक जीवन बहुत खुशहाल रहता है और उसकी शादी किसी सम्मानित व्यक्ति से होती है।


गर्दन पर बर्थ मार्क
यदि किसी के गर्दन पर बर्थ मार्क होता है तो सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि ऐसे लोगों जीवन में खूब तरक्की हासिल करते हैं। हालांकि इन लोगों को अपने अत्यधिक भावुक स्वभाव पर नियंत्रण रखना आना चाहिए। वहीं अगर गर्दन के पीछे बर्थ मार्क का होना व्यक्ति के गुस्सैल स्वभाव को दर्शाता है।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)

यह भी पढ़ें: ज्योतिष: वैवाहिक जीवन में प्रेम और खुशहाली के लिए आजमा सकते हैं शुक्रवार के ये उपाय