यदि इंसान पूरी मेहनत कर ले लेकिन यदि उसमें आत्मविश्वास की कमी है तो वह किसी काम को करने के दौरान कोई ना कोई गलती कर बैठता है और बाद में उसका नुकसान उठाना पड़ता है। वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य और मंगल ग्रह को व्यक्ति की कुंडली में आत्मविश्वास, तेज, पराक्रम और साहस का कारक माना जाता है। इसलिए यदि आपके भीतर भी आत्मविश्वास की कमी है जिसके कारण आप अपने कार्यों में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं तो इन ज्योतिष उपायों को अपनाना लाभकारी माना जाता है...