हर व्यक्ति जीवन में तरक्की और नाम कमाना चाहता है। वहीं हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार कुछ लोगों के हाथ में ऐसी रेखाएं होती हैं जो बहुत ही भाग्यशाली मानी जाती हैं। ये रेखाएं व्यक्ति के जीवन में धन और मान-सम्मान प्राप्ति का संकेत देती हैं। तो आइए जानते हैं आपकी हथेली में मौजूद एक ऐसी रेखा के बारे में जो अगर किसी व्यक्ति के हाथ में है तो ऐसे लोगों को जीवन में खूब धन और नाम कमाने का मौका मिलता है...
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार किसी व्यक्ति के हाथ में अनामिका उंगली के नीचे सूर्य पर्वत होता है। सूर्य पर्वत की स्थिति देखकर व्यक्ति के शारीरिक स्वास्थ्य और इस बारे में पता लगाया जा सकता है कि वह व्यक्ति जीवन में कितना नाम कमाएगा।